यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kuttey: थिएटर के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी 'कुत्ते', जानिए कब और कहां देख सकते हैं आप
अगर आप नेटफ्लिक्स पर कुछ नया देखना चाहते हैं तो आपका ये इंतजार खत्म हुआ। तब्बू अर्जुन कपूर नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म कुत्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kuttey: विशाल भारद्वाज के बेटे आयुष्मान भारद्वाज की डेब्यू फिल्म 'कुत्ते' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। थिएटर्स के बाद अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। शनिवार को नेटफ्लिक्स ने इसका ऐलान किया।
ओटीटी पर यहां देख सकेंगे फिल्म
अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म कुत्ते ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 13 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म से फैंस को खासी उम्मीदें थीं लेकिन डार्क कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म थिएटर्स में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। यदि आपने इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देखा है और ओटीटी पर आप कुछ नया देखना चाहते हैं तो मल्टीस्टारर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी घोषणा कर दी है। फिल्म का ओटीटी पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की।
We have an announcement that's going to make you bow-wow 😱#Kuttey starring Tabu, Arjun Kapoor, Naseeruddin Shah, Konkona Sen Sharma, Radhika Madan arrives on Netflix on 16th March! pic.twitter.com/1IUlG81194
— Netflix India (@NetflixIndia) March 4, 2023
कब होगी रिलीज
नेटफ्लिक्स पर फिल्म कुत्ते 16 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कंबोद मिश्रा, कोंकणा सेन, राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म के थिएटर कलेक्शन की बात करें तो थिएटर्स में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फिल्म ने महज 4.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
फिल्म का बजट भी निकालना हुआ मुश्किल
अपना बजट भी निकालना अर्जुन की फिल्म के लिए मुश्किलरिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर स्टारर ये थ्रिलर फिल्म 80 करोड़ के बजट में बनी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जिस रफ्तार से चली उसके लिए फिल्म को अपना बजट भी निकालना मुश्किल हो गया और महज 4.65 करोड़ का कलेक्शन कर फिल्म फ्लॉप साबित हुई। आपको बता दें कि मल्टी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान ने किया था। आसमान भारद्वाज ने 'कुत्ते' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।