Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiran Rao की Laapataa Ladies पर लगा कहानी चुराने का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने खोल दी पोल

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 02 Apr 2025 10:06 AM (GMT+05:30)

    किरण राव के निर्देशन में बनी Laapataa Ladies को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे ऑस्कर नॉमिने ...और पढ़ें

    विदेशी फिल्म से कॉपी की गई लापता लेडीज? (Photo Credit- Instagram)
    विदेशी फिल्म से कॉपी की गई लापता लेडीज? (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. साल 2024 में रिलीज हुई थी लापता लेडिज
    2. किरण राव ने किया था फिल्म का निर्देशन
    3. अब फिल्म पर लगा कहानी चुराने का आरोप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी और किरण राव के निर्देशन में आई फिल्म ‘लापता लेडीज’ साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसकी कहानी को खूब सराहा और फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री भी बनाया गया था। हालांकि, यह पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी।

    अब यह फिल्म एक नए विवाद में फंस गई है। ‘लापता लेडीज’ पर एक विदेशी फिल्म की कहानी कॉपी करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म अरबी शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ (Burqa City) से मिलती-जुलती है।

    क्या ‘लापता लेडीज’ की कहानी की गई चोरी? 

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर Reddit और X (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ यूजर्स ने ‘लापता लेडीज’ और ‘बुर्का सिटी’ के बीच समानताओं की ओर इशारा किया है।

    2019 में आई 19 मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ मिडिल ईस्ट की कहानी दिखाती है, जहां एक व्यक्ति की नई दुल्हन गलती से किसी और महिला से बदल जाती है, क्योंकि दोनों ने बुर्का पहना होता है। यह फिल्म सटायर कॉमेडी थी और इसका संदेश समाज में महिलाओं की स्थिति पर व्यंग्य करता था।

    Photo Credit- X

    ‘लापता लेडीज’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। फिल्म में दो दुल्हनें गलती से बदल जाती हैं क्योंकि दोनों ने घूंघट डाला हुआ था। इस समानता को देखते हुए लोग इसे ‘बुर्का सिटी’ की नकल करार दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Salman Khan को एक और बड़ा झटका, शो कैंसिल होने के बाद IMDB पर धड़ाम से गिरी Sikandar की रेटिंग

    फिल्म की कहानी और विवाद

    ‘लापता लेडीज’ की कहानी 2001 में निर्मल प्रदेश नामक एक काल्पनिक राज्य पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि ट्रेन में सफर के दौरान दो दुल्हनें आपस में बदल जाती हैं। एक दूल्हा गलती से दूसरी दुल्हन को अपने घर ले जाता है, जबकि असली दुल्हन रेलवे स्टेशन पर फंस जाती है।

    Photo Credit- X

    इस घटना के बाद रवि किशन द्वारा निभाया गया पुलिस अधिकारी किशन इस रहस्य को सुलझाने के लिए आगे आता है। फिल्म का निर्माण आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया था।

    मेकर्स की प्रतिक्रिया का इंतजार

    अब तक फिल्म के मेकर्स या किरण राव की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। क्या यह विवाद महज एक संयोग है या वाकई फिल्म की कहानी प्रेरित है, यह देखने वाली बात होगी।

    ये भी पढ़ें- Fawad Khan और वाणी कपूर की Abir Gulal पर छिड़ा विवाद, Raj Thackeray ने सरकार से लगाई रिलीज पर रोक की गुहार