Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25 साल बाद फिर खेला जाएगा 'अंग्रेजों' और 'गांववालों' के बीच क्रिकेट, सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है Lagaan

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 04:27 PM (IST)

    आमिर खान की कल्ट क्लासिक फिल्म 'लगान' की रिलीज को 25 साल होने जा रहे हैं। इस मौके पर आमिर 3 दिन तक इस फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज करने वाले हैं। ...और पढ़ें

    थिएटर्स में री-रिलीज होगी 'लगान'/ फोटो- Instagram

    थिएटर्स में री-रिलीज होगी 'लगान'/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान (Aamir Khan) की कल्ट क्लासिक 'लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया' ने कई लोगों का दिल छुआ था। फिल्म के निर्देशन की कमान आशुतोष ग्वारिकर ने संभाली थी। इस मूवी की कहानी से लेकर गाने सभी दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। 

    15 जून 2001 में आई 'लगान' की रिलीज को इस साल 25 साल पूरे होने जा रहे हैं और इस मौके पर आमिर खान ने फैंस को दोगुना सरप्राइज दिया है। उन्होंने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज करने के साथ ही मूवी की री-रिलीज की घोषणा भी की है। 

    नए ट्रेलर के साथ 'लगान' की रिलीज डेट हुई आउट

    आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कल्ट क्लासिक फिल्म 'लगान' का नया 4K ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें एक बार फिर से परफेक्शनिस्ट ऑडियंस को भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के उत्तर-विक्टोरियन काल के दौरान साल 1893 के उस समय में ले गए, जब गांववालों को सूखे के कारण ब्रिटिश सेना को भारी 'लगान' देना पड़ता था।

    उस दौरान ही एक घमंडी ब्रिटिश अधिकारी उनका टैक्स मुफ्त करने की शर्त पर एक क्रिकेट मैच खेलने की चुनौती सभी गांववालों को देता है। वह कहता है कि अगर तुम गांववालों ने हमें हरा दिया तो पूरा लगान माफ, लेकिन अगर तुम हारे तो तुम्हें हमें दोगुना लगान देना होगा। इस शर्त को मानने से जहां कई गांववाले घबराते हैं, तो वहीं 'भुवन' तुरंत मान जाता है। 'लगान' के नए ट्रेलर को रिलीज करने के साथ ही आमिर खान ने यह भी बताया कि फिल्म 12, 13 और 14 जून को सिनेमाघरों में री-रिलीज की जा रही है।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- 26 साल पुराना भजन, चार मुस्लिम कलाकारों ने किया तैयार; आज भी लोगों की 'रिंगटोन' में बजता है यह गाना

    ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी 'लगान'

    25 साल पहले भारतीय ऑडियंस से तो लगान को अच्छा रिस्पांस मिला ही था, लेकिन इसके अलावा कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इसकी स्क्रीनिंग हुई थी। मूवी ने 49 से अधिक नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते थे। मदर इंडिया और सलाम बॉम्बे के बाद लगान ऐसी भारतीय फिल्म थी, जो ऑस्कर में उस समय पर 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म'कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी। 'बेस्ट पॉपुलर फिल्म' समेत कुल आठ नेशनल अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

    lagaan re release in cinema  (1)

    अगर मूवी के कलाकारों की बात करें तो इसमें आमिर खान के अपोजिट मुख्य भूमिका में ग्रेसी सिंह नजर आई थीं। इसके अलावा ब्रिटिश कलाकार रेचल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न, सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा, राजेंद्र गुप्ता, रघुबीर यादव, राजेश विवेक, श्रीवल्लभ व्यास, राज जुत्शी, प्रदीप रावत, अखिलेन्द्र मिश्रा, दयाशंकर पांडेय, यशपाल शर्मा, अमीन हाजी, आदित्य लाखिया, जावेद खान और ए.के. हंगल जैसे कई सितारों ने इसमें काम किया था।

    यह भी पढ़ें- 25 साल बाद फिर बनेगा इतिहास! Lagaan की ब्लॉकबस्टर जोड़ी Aamir-आशुतोष एक और पीरियड ड्रामा के लिए आए साथ