विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lahore 1947 Release Date: फिर दहाड़ने आ रहे Sunny Deol, 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Published: Mon, 09 Feb 2026 05:17 PM (IST)

Lahore 1947 Release Date Announce: मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। सनी देओल ...और पढ़ें

लाहौर 1947 की रिलीज डेट से उठा पर्दा। फोटो क्रेडिट- AI

लाहौर 1947 की रिलीज डेट से उठा पर्दा। फोटो क्रेडिट- AI

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाट, गदर 2 और बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल (Sunny Deol) फिर से बड़े पर्दे पर दहाड़ने आ रहे हैं और वो भी इसी साल। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर उनकी वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 (Border 2) का कमाल दिख रहा है। इस बीच उनकी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। 

लाहौर 1947 की अनाउंसमेंट 2 साल पहले ही हो गई थी। यह फिल्म 2025 में रिलीज भी होने वाली थी। मगर किसी कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब आखिरकार 2026 में लाहौर 1947 का बड़े पर्दे पर जलवा देखने को मिलेगा। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।

कब रिलीज होगी सनी देओल की लाहौर 1947?

आमिर खान (Aamir Khan) की प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से लाहौर 1947 की रिलीज डेट का एलान किया गया है। यह फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, वो भी इंडेपेंडेंस वीक में। फिल्म बड़े पर्दे पर डेट 13 अगस्त 2026 को दस्तक देगी। 

Aamir Khan Sunny Deol

Sunny Deol, Rajkumar Santoshi and Aamir Khan- X

आमिर खान को है यह अफसोस

सनी देओल स्टारर लाहौर 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इस फिल्म से आमिर खान भी जुड़े हैं, लेकिन बतौर निर्माता। यह सनी देओल की आमिर संग पहली फिल्म है। अपनी आगामी फिल्म लाहौर को लेकर आमिर ने कहा, "यह धरमजी (धर्मेंद्र) की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बेहद खुशी होती अगर वह यह फिल्म देख पाते।"

यह भी पढ़ें- मौत से पहले Dharmendra ने देखी थी आमिर खान की ये फिल्म, बोले-वह उनकी फेवरेट स्क्रिप्ट थी

क्या है लाहौर 1947 की कहानी?

आमिर खान और सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की कहानी भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित होगी। अभी तक फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर शेयर नहीं किया गया है और ना ही फिल्म के प्लॉट के बारे में कोई जानकारी दी गई है। इस फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- Lahore 1947: सनी देओल की 'लाहौर 1947' की कहानी को लेकर खुल गया राज, फिल्म के एक्टर ने दिया अपडेट