Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लैक्मे फैशन वीक के फिनाले में Ananya Panday और आदित्य रॉय कपूर मनीष मल्होत्रा के लिए बनेंगे शो स्टॉपर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 01:34 PM (IST)

    Lakme Fashion Week Finale 2023 लैक्मे फैशन वीक का फिनाले मुंबई में रविवार को होगा। यह मनीष मल्होत्रा का शो होगा और इसमें अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने ...और पढ़ें

    Lakme Fashion Week Finale 2023: लैक्मे फैशन वीक का फिनाले रविवार को है।
    Lakme Fashion Week Finale 2023: लैक्मे फैशन वीक का फिनाले रविवार को है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Lakme Fashion Week Finale 2023: लैक्मे फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले रविवार को होने वाला है। इसमें अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। दोनों के बीच अफेयर की भी खबरें है। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड की पार्टी में साथ देखा जाता है। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कृति सेनन की दिवाली पार्टी में पहली बार साथ नजर आए थे। 

    नेहा धूपिया की पार्टी में दोनों साथ नजर आए थे

    नेहा धूपिया ने अपने पति अंगद बेदी और कृति सेनन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें दोनों को पीछे बात करते हुए देखा जा सकता है। तब से दोनों लगातार अपने अफेयर को लेकर खबरों में है। हालिया खबरों के अनुसार दोनों अब लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में मनीष मल्होत्रा के शो में रैंप वॉक करने वाले हैं। यह मुंबई में होने वाला है। लैक्मे फैशन वीक 9 मार्च को शुरू हुआ है। इसमें सुष्मिता सेन, जीनत अमान, सारा अली खान, शनाया कपूर जैसी कई एक्ट्रेस ने वॉक किया था।

    बेहद बोल्ड ड्रेस पहनकर Urfi Javed पहुंची लैक्मे फैशन वीक, ट्रोलर्स ने कहा- मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए

    मनीष मल्होत्रा का कलेक्शन फैशन वीक का अंतिम शो होगा

    मनीष मल्होत्रा का कलेक्शन फैशन वीक का अंतिम शो होगा। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन किए हुए कपड़े पहने नजर आएंगे। यह दर्शकों के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा। कुछ समय पहले मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

    इंडियन आईडल 13 के सेट पर Jaya Prada ने रीना रॉय के सामने 'नौलखा मंगा दे' पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक-दूसरे को कर रहे है डेट

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की ग्रैंड रिसेप्शन में भी देखा गया था। इसके बाद दोनों पार्टी में भी साथ नजर आए थे। अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर की हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज का भी प्रमोशन करती नजर आई थी। उन्होंने पूरी टीम की सराहना की थी। अनन्या जल्द ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। वहीं, आदित्य रॉय कपूर मृणाल ठाकुर के साथ गुमराह में नजर आने वाले हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)