Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंडियन आईडल 13 के सेट पर Jaya Prada ने रीना रॉय के सामने 'नौलखा मंगा दे' पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 11 Mar 2023 05:53 PM (IST)

    Jaya Prada Dance Video जयाप्रदा और रीना रॉय ने इंडियन आईडल 13 में भाग लिया है। दोनों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जयाप्रदा ने स्टेज पर शानदार ...और पढ़ें

    JayaPrada Dance Video: जयाप्रदा और रीना रॉय फिल्म एक्ट्रेस है।
    JayaPrada Dance Video: जयाप्रदा और रीना रॉय फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jaya Prada Dance Video: जयाप्रदा इंडियन आईडल के मंच पर मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैया दीवाने पर डांस करती नजर आई। इस अवसर पर जयाप्रदा का डांस रीना रॉय बैठकर देख रही थी। दोनों इंडियन आईडल में गेस्ट अपीरियंस का दौर पर नजर आएंगे। जयाप्रदा और रीना रॉय अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस रही है। 

    जयाप्रदा और रीना रॉय ने इंडियन आईडल में भाग लिया है

    अब दोनों ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आईडल में भाग लिया है। एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें जयाप्रदा को मुझे नौलखा मंगा दे रे गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह स्टेज पर कंटेस्टेंट शिवम सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही है। वहीं, रीना रॉय बैठकर उनका डांस एन्जॉय करती नजर आ रही है। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर नया प्रोमो जारी किया है। इसके साथ लिखा है, 'शिवम ने जयाप्रदा जी के साथ डांस करके लगा दिया आईडल पर चार चांद। देखें इन्हें इंडियन आईडल तेरह के आईडल जया जी और रीना जी स्पेशल एपिसोड में।'

    Zeenat Aman ने लैक्मे फैशन वीक में शो में किया रैंप वॉक, स्टाइलिश अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    जयाप्रदा ने ग्रीन कलर की अनारकली सूट पहन रखा है

    गौरतलब है कि एपिसोड शनिवार और रविवार को रात 8:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आएगा। जयाप्रदा ने ग्रीन कलर की अनारकली सूट पहन रखा है। वहीं, वह मैचिंग स्टेप्स भी करती नजर आ रही है। यह उनकी फिल्म शराबी का गाना है जो कि 1984 में आया था। इस गाने को अमिताभ बच्चन के साथ फिल्माया गया था।

    Sara Ali Khan ने लाल कलर की ट्रेडिशनल वियर में रैंप पर बिखेरा जलवा, फैंस से कहा- लालपरी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    रीना रॉय जयाप्रदा को डांस करती हुई देख रही हैं

    रीना रॉय ने येलो कलर का सलवार सूट पहन रखा है। वह जयाप्रदा को डांस करती हुई देख रही हैं। जयाप्रदा ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसमें सरगम, कामचोर, तोहफा, शराबी, संजोग, आखिरी रास्ता, आज का अर्जुन, थानेदार जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, रीना रॉय ने नागिन, कालीचरण, जानी दुश्मन, अर्पण, आशा ज्योति, नसीब, सनम तेरी कसम जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।

    खबरें और भी