Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Salaam Teaser: 73 की उम्र में रजनीकांत का दमदार एक्शन, 'लाल सलाम' से पहले नहीं देखा होगा थलाइवा का ये अवतार

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 10:47 AM (IST)

    Lal Salaam Teaser सुपरस्टार रजनीकांत का एक्टिंग हुनर किसी से छुपा नहीं है। 70 पार की उम्र में भी उनका काम देखने लायक होता है। जेलर फिल्म की सक्सेस के ...और पढ़ें

    Rajnikanth Images from film Lal Salaam Teaser
    Rajnikanth Images from film Lal Salaam Teaser

    HighLights

    1. 'जेलर' के बाद सुपरस्टार रजनीकांत लेकर आ रहे हैं 'लाल सलाम'
    2. अगले साल रिलीज हो रही मूवी
    3. 'लाल सलाम' में रजनीकांत का दमदार एक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Lal Salaam Teaser: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) को लेकर फैंस में अलग ही लेवल का क्रेज बना है। 70 पार की उम्र में भी रजनीकांत एक्शन सहित हर सीन को इतनी शानदार तरीके से निभाते हैं कि लोग तारीफ करते नहीं थकते। 12 दिसंबर को रजनीकांत का 73वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों को अपकमिंग फिल्म 'लाल सलाम' से अपना फर्स्ट लुक दिखाया।

    लाल सलाम का टीजर आया सामने

    'लाल सलाम' के टीजर में 'मोइनुद्दीन भाई' (रजनीकांत) को एकदम अलग लुक में देखा जा सकता है। टीजर की शुरूआत उनके ब्राउन अचकन और पजामा पहने अपने बंगले से बाहर निकलने से होती है। इसके बाद दिखाया जाता है कि एक गाड़ी है जो फैक्ट्री वाले मोहल्ले में जाती है। वहां नीली वर्दी पहने कई लोग हैं।

    रजनीकांत के बर्थडे पर शेयर किया गया फिल्म का यह टीजर एक्शन से भरपूर है। लिंका प्रोडक्शंस ने वीडियो को शेयर करते हुए रजनीकांत के कैरेक्टर मोइनुद्दीन भाई को इंट्रोड्यूस किया है। इस दमदार टीजर के बैकग्राउंड में ए आर रहमान का गाना 'जलाली जलाल बजता है।' म्यूजिक की वजह से एक्शन सीन और दमदार नजर आ रहा है।

    रजनीकांत ने की गुंडों की जमकर पिटाई

    टीजर में फिल्म में होने वाले एक्शन सीन की छोटी सी झलक दिखाई गई है। रजनीकांत गुंडों की पिटाई करते देखे जा सकते हैं। आखिर में वह टोपी लगाए नमाज पढ़ते हुए दिखते हैं।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी फिल्म

    पोंगल 2024 पर 'लाल सलाम' दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।

    रजनीकांत की अन्य फिल्में

    'लाल सलाम' के अलावा रजनीकांत की झोली में 'थलाइवा 170' है। इस मूवी में वह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करते नजर आएंगे। तकरीबन 32 साल बाद दोनों सुपरस्टार्स एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Most Searched People 2023: दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये एक्ट्रेस, लिस्ट में एल्विश यादव भी शामिल