Lata Mangeshkar का वो दर्द भरा पुराना गीत, 61 साल पहले बना था लड़कियों के टूटे दिल की आवाज
सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने 61 साल पहले एक ऐसा दर्द भरा गीत गाया था, जो अब भी लड़कियों के लिए फेवरेट माना जाता है। ...और पढ़ें

लता मंगेशकर का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
61 साल पहले आया था लता मंगेशकर का गाना
एक्ट्रेस साधना पर फिल्माया गया था कल्ट गीत
सैड सॉन्ग के तौर पर आज भी लड़कियों का फेवरेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ गायिका के तौर पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को जाना जाता है। बेशक आज लता दीदी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने सुनहरे सिंगिंग करियर के दौरान उन्होंने कई ऐसे बेहतरीन गीत गाए थे, जो अब भी यादगार माने जाते हैं।
इसी आधार पर हम आपको लता मंगेशकर के एक ऐसे ही कल्ट सैड सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 61 साल पहले लड़कियों के टूटे दिल की आवाज बना था। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है।
लता मंगेशकर का कल्ट सैड सॉन्ग
बतौर गायिका लता मंगेशकर ने हर किस्म के गीतों को अपनी आवाज दी थी। रोमांटिक हो या फिर मस्तीभरा कोई गाना, लता दीदी की आवाज हर गाने में एक दम फिट बैठती थी। लेकिन जब बात दर्द भरे नगमों की होती थी तो लता मंगेशकर ने उसमें अपना सौ प्रतिशत दे देती थी और गाने को इस तरह से गाती थीं कि सुनने वाले की आंखें भर आएं।
यह भी पढ़ें- 63 साल पहले आया भोजपुरी का 'पहिला गीत', राष्ट्रपति के कहने पर Lata Mangeshkar ने दी आवाज; आज भी कल्ट है ये गाना
एक ऐसा ही गीत लता मंगेशकर ने साल 1965 में आई अभिनेता राजेंद्र कुमार और अभिनेत्री साधना की फिल्म आरजू के लिए गाया था, जिसके बोल थे- बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन याद करता है... (Bedardi Balma Tujhko Mera Man Yaad Karta Hai)।
खबरें और भी
-1781424494094.jpg)
एक्ट्रेस साधना पर फिल्माया गया ये सैड सॉन्ग आज भी लड़कियों का फेवरेट माना जाता है और जब भी किसी का ब्रेकअप होता है तो लता का ये गीत उनकी प्लेलिस्ट में जरूर सुनने मिल जाता है।
फिल्म आरजू के बेदर्दी बालमा तुझको... हिंदी सिनेमा के कालजयी सैड सॉन्ग में से एक है। यही कारण है कि रिलीज के करीब 6 दशक बाद भी इसे श्रोता सुनना पसंद करते हैं और एक कल्ट गीत के तौर पर पहचानते हैं।
लता मंगेशकर का बेस्ट सैड सॉन्ग
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बात की जाए लता मंगेशकर द्वारा गाए गए सबसे बेहतरीन सैड सॉन्ग्स के बारे में तो अभिनेत्री साधना का बेदर्दी बालमा तुझको.. गीत उसमें जरूर शामिल होगा। इस गीत को संगीतकार शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने तैयार किया था, जबकि लिरिक्स हसरत जयपुरी की कलम द्वारा लिखे गए थे।