Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    65 सालों से प्यार की परिभाषा बयां कर रहा Asha Parekh का ये सॉन्ग, कल्ट गाना इंस्टाग्राम पर बना रील्स का अड्डा

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 06:54 PM (IST)

    वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख का एक ऐसा पुराना लव सॉन्ग है, जिस पर 2026 में इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से रील्स बन रही हैं। ...और पढ़ें

    आशा पारेख का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    आशा पारेख का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 65 साल पहले रिलीज हुआ था ये गीत।

    2. 2026 में इंस्टाग्राम पर बन रहे हैं रील्स

    3. आशा पारेख का सबसे शानदार लव सॉन्ग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुराने समय की फिल्में और गाने आज भी कल्ट माने जाते हैं। मौजूदा समय में लगभग हर तीसरा शख्स पुराने गाने सुनता हुआ नजर आ जाता है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी ओल्ड सॉन्ग्स पर धड़ल्ले से रील वीडियो बनते हुए दिखते हैं। 

    ऐसा ही एक पुराना गीत अभिनेत्री आशा पारेख का है, जो 65 साल बाद भी चर्चा में बना हुआ है। इंस्टाग्राम पर आशा के उस लव सॉन्ग पर खूब रील्स बन रहे हैं और गाना ट्रेंडिंग में छाया हुआ है। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है। 

    आशा पारेख का कल्ट सॉन्ग

    हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर आशा पारेख को जाना जाता है। अपने शानदार फिल्मी करियर में उन्होंने कई बेहतरीन मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इतना ही नहीं उनकी उन फिल्मों के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे। इस आधार पर आज हम आपको आशा पारेख और सुनील दत्त स्टारर फिल्म छाया (1961) के गीत इतना ना मुझसे तो प्यार बढ़ा... (Itna Na Mujhse Tu Pyar Badha) के बारे में बताने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 56 सालों से रूठे सजन को मना रहा Lata Mangeshkar का गाना, आज भी कल्ट है आशा पारेख का सॉन्ग

    asha parekh itna Na Mujhse Tu Pyar Badha

    जिस पर 2026 में इंस्टाग्राम पर खूब रील्स बन रहे हैं। ये प्यार भरा गीत आज भी श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचा रहा है। सुनील और आशा की बेहतरीन केमिस्ट्री इस गीत में देखने को मिलती है, जो वाकई अपने आप में खास है। इतना ही नहीं गीत के मुकड़े और अंतरे ऐसे हैं, जैसे मानो हर एक शख्स के लिए स्पेशल तौर पर लिखे गए हों। 

    खबरें और भी

    itna Na Mujhse Tu Pyar Badha song

    इस तरह से आशा पारेख और सुनील दत्त का इतना न मुझसे तो प्यार बढ़ा... हिंदी सिनेमा का एक खूबसूरत सॉन्ग के तौर पर जाना जाता है। आलम ये है कि 65 सालों बाद भी ये गाना प्यार की परिभाषा को बयां कर रहा है। 

    इन सिंगर्स ने दी आवाज 

    निर्देशक ऋषिकेष मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली छाया फिल्म के इस गीत को सुरों की कोकिला लता मंगेशकर और गायक तलत महमूद ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। खासतौर पर जिस तरह से लता दीदी ने आशा पारेख को अपनी आवाज दी, वह आज भी दिल को सुकून पहुंचाती है। 

    यह भी पढ़ें- 60 सालों से Mohammad Rafi के इस गाने को माना जाता है अभिशाप, किसने दी आशा पारेख को बद्दुआ?