56 सालों से रूठे सजन को मना रहा Lata Mangeshkar का गाना, आज भी कल्ट है आशा पारेख का सॉन्ग
अभिनेत्री आशा पारेख का 56 साल पहले एक ऐसा गीत रिलीज किया गया, जो आज के समय में भी कल्ट माना जाता है। ...और पढ़ें
-1778583812759_m.webp)
आशा पारेख का वो गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
आशा पारेख पर फिल्माया गया था ये गीत
लता मंगेशकर ने गाया था ये कल्ट गीत
आज भी फैंस के दिलों को पहुंचाता है सुकून
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशा पारेख हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अपने सुनहरे एक्टिंग करियर में उन्होंने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। उनकी इन फिल्मों के कई गाने ऐसे हैं, जो आज के दौर में भी चर्चित रहते हैं।
ऐसे ही एक गीत के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे 56 साल पहले लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से सॉन्ग के बारे में चर्चा की जा रही है।
आशा पारेख का वो कल्ट सॉन्ग
अभिनेत्रा आशा पारेख के जिस गाने के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह 1970 में आई फिल्म आन मिलो सजना से नाता रखता है। इस मूवी में राजेश खन्ना और विनोद खन्ना जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका को निभाया था। आन मिलो सजना उस दौर की सबसे सफल मूवीज में शुमार हुई थी। जिसका एक बड़ा कारण मूवा का तेरे कारण मेरे साजन...(Tere Karan Mere Sajan) रोमांटिक गाना बना था।
यह भी पढ़ें- 75 साल पहले Lata Mangeshkar के इस रोमांटिक Cult Song पर बने 6 सुपरहिट गाने, रफी-आशा ने भी दी थी अपनी आवाज

तेरे कारण मेरे साजन... गीत को सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी और आज रिलीज के 56 साल बाद भी उनका ये सॉन्ग कल्ट माना जाता है। श्रोता इसे सुनना पसंद करते हैं और इस वजह ये हर किसी का फेवरेट भी माना जाता है। राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया ये खूबसूरत गीत असल में रूठे सजन को मनाने के लिए असरदार माना जाता है।
खबरें और भी
-1778585247161.jpg)
अगर आपका प्रीतम किसी वजह से नाराज है, तो आप आशा पारेख और लता मंगेशकर का तेरे कारण मेरे साजन... गीत को बजाकर उसे सुना दें, एक पल में आपके पार्टनर का मूड अच्छा हो जाएगा और वह झठ से मान जाएगा।
इन दिग्गजों ने तैयार किया गीत
आन मिलो सजना के तेरे कारण मेरे साजन... गाने की मेकिंग की तरफ गौर किया जाए तो लता मंगेशकर के गायिकी के अलााव संगीतकार लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी ने भी इस गीत को शानदार बनाने में अपनी धुनों का इस्तेमाल किया था, जबकि गीतकार आनंद बक्शी ने इसके लिरिक्स लिखे थे। तब जाकर आशा पारेख और राजेश खन्ना का ये रोमांटिक सॉन्ग कंप्लीट हुआ था।