Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    75 साल पहले Lata Mangeshkar के इस रोमांटिक Cult Song पर बने 6 सुपरहिट गाने, रफी-आशा ने भी दी थी अपनी आवाज

    Updated: Fri, 08 May 2026 03:49 PM (IST)

    75 साल पहले लता मंगेशकर ने एक गाना (Lata Mangeshkar Song) गाया था जिसने 6 और सुपरहिट गानों को अमर बना दिया। यह रोमांटिक गाना आज भी पॉपुलर है। ...और पढ़ें

    लता मंगेशकर के गाने पर बने 7 सुपरहिट गाने। फोटो क्रेडिट- एक्स

    लता मंगेशकर के गाने पर बने 7 सुपरहिट गाने। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 75 साल पहले एक गाना बना था। दिग्गज गायक और संगीतकार एसडी बर्मन (SD Burman) ने उस गाने को कंपोज किया था और आवाज 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की थी।

    जब वह गाना बना रहे थे, तब उन्हें यह तो लगा था कि यह सुपरहिट होगा, लेकिन यह नहीं पता था कि यह इतना हिट हो जाएगा कि इसके बाद उसी गाने की धुन पर 6 और गाने बनेंगे।

    एसडी बर्मन ने बनाया था गाना

    एसडी बर्मन का ये गीत 'ठंडी हवाएं' (Thandi Hawayein) है जो 1951 में रिलीज हुए फिल्म 'नौजवां' में था। 3 मिनट 56 सेकंड के इस रोमांटिक गाने को नलिनी जयवंत (Nalini Jaywant) और प्रेम नाथ (Prem Nath) पर फिल्माया गया था। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से अमर बना था। गाने को एसडी बर्मन ने कंपोज किया था। 50 के दशक में यह गाना सुपरहिट हुआ था।

    6 सुपरहिट गानों को किया गया रीक्रिएट

    एसडी बर्मन के इस कल्ट सॉन्ग (Cult Song) की धुन पर बाद में 6 और गाने बने। दिलचस्प बात यह थी कि ज्यादातर गानों को लता मंगेशकर ने ही अपनी आवाज दी थी।

    1- 'ठंडी हवाएं' हिट होने के तीन साल बाद ही एसडी बर्मन ने अपने गाने की धुन को दोबारा इस्तेमाल किया। फिल्म 'चांदनी चौक' के गाने 'तेरा दिल कहां है' में वही धुन है, जो 'ठंडी हवाएं' में था। 

    सिंगर- आशा भोसले

    कंपोजर- एसडी बर्मन

    लिरिसिस्ट- मजरूह सुल्तानपुरी

    2- 10 साल बाद फिर से एसडी बर्मन के 'ठंडी हवाएं' की धुन को नए गाने में इस्तेमाल किया गया। यह गीत फिल्म 'आप की परछाइयां' (1964) का 'यही है तमन्ना' गाना है। इसे धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था। 

    सिंगर- मोहम्मद रफी

    कंपोजर- मदन मोहन

    3- एसडी बर्मन के गाने की सेम धुन को 1966 में फिल्म 'ममता' के गाने 'रहें ना रहें हम' के लिए इस्तेमाल किया गया था।

    सिंगर- लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, सुमन कल्याणपुरी

    कंपोजर- रोशन 

    लिरिसिस्ट- मजरूह सुल्तानपुरी

    4- एसडी बर्मन के 'ठंडी हवाएं' की धुन को तीन दशक के बाद उनके ही बेटे आरडी बर्मन ने फिल्म 'नरम नरम' के गाने 'हमें रास्तों की जरूरत' के लिए इस्तेमाल किया था। इस गाने को स्वरूप संपत पर फिल्माया गया था।

    सिंगर- आशा भोसले

    कंपोजर- आरडी बर्मन

    लिरिसिस्ट- गुलजार

    यह भी पढ़ें- 44 साल पहले Lata Mangeshkar ने गाया वो गाना, जिसे सुन रोया था पूरा देश; 'विधवा' पर बनी फिल्म का हुआ था विरोध

    5- एसडी बर्मन के गाने की धुन से एक और आइकॉनिक गाना 'हमें और जीने दो' निकला जो 'अगर तुम ना होते' फिल्म में था।

    सिंगर- किशोर कुमार

    कंपोजर- आरडी बर्मन

    लिरिसिस्ट- गुलशन कुमार मेहता

    6- आखिरी बार गाने की धुन को 1985 में आए फिल्म 'सागर' के गाने 'सागर किनारे दिल ये' में भी एसडी बर्मन के गाने की धुन इस्तेमाल की गई थी। यह गाना डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था और यह आज भी कल्ट बना हुआ है।

    खबरें और भी

    सिंगर- लता मंगेशकर, किशोर कुमार

    लिरिसिस्ट- जावेद अख्तर-

    कंपोजर- आरडी बर्मन

    यह भी पढ़ें- क्या वाकई 'स्वर कोकिला' Lata Mangeshkar ने छीने थे गीता दत्त से गानें? जानें अफवाहों के पीछे का सच