Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lata Mangeshkar का वो 'देहाती' गाना, जो 68 साल पहले वैजयंती माला के लिए बना था वरदान, अमर है पुराना गीत

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:52 AM (IST)

    सुरों की कोकिला रहीं लता मंगेशकर ने 68 साल पहले एक देहाती गाना गाकर काफी शोहरत हासिल की थी। ...और पढ़ें

    वैजयंती माला का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    वैजयंती माला का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. पॉपुलर है लता मंगेशकर का ये गाना

    2. देहाती गाने ने मचाया था धमाल

    3. वैजयंती माला के लिए रहा लकी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका रहीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को भला कौन नहीं जानता। अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को दिलों को सुकून पहुंचाने वाली लता दीदी के गाने आज भी अमर है। इस आधार पर आज हम आपको उनके एक ऐसे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें देहाती भाषा का इस्तेमाल किया गया था। 

    68 साल पुराना वह गाना वेटरन एक्ट्रेस वैजयंती माला (Vyjayanthimala) के लिए वरदान बना था और आज भी उसे कल्ट माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां लता मंगेशकर के कौन से सॉन्ग की चर्चा की जा रही है। 

    लता मंगेशकर का देहाती गाना

    40 के दशक के बाद ही लता मंगेशकर ने गायिकी की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे वह सिनेमा जगत की सबसे चर्चित गायिका बन गईं। पुराने जमाने की लगभग हर दूसरी मूवी के गानों में फीमेल प्लेबैक सिंगर के तौर पर लता दी की आवाज सुनने को मिल जाती थी।

    यह भी पढ़ें- 44 साल पुराना ठेठ देहाती गाना बना था प्यार की पहचान, कालजयी निकला सचिन का कल्ट क्लासिक गीत

    Chadh Gayo Papi Bichua Song

    ऐसा ही नजारा कुछ साल 1958 में आई अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और वैजयंती माला स्टारर फिल्म मधुमती (Madhumati) में देखने को मिला था। ये फिल्म अपने समय की लोकप्रिय मूवीज में से एक रही और इसको सबसे अधिक लोकप्रियता लता मंगेशकर की आवाज में मौजूद देहाती किस्म के गाने चढ़ गयो पापी बिछुआ... (Chadh Gayo Papi Bichua) द्वारा मिली थी।

    latamangeshkaroldsong

    इस सॉन्ग का मूल स्वभाव और संगीत पूरी तरह से ग्रामीण पृष्ठभूमि से नाता रखता है। साथ ही इसमें पारंपरिक संगीत की धुनों का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं असमिया लोक संगीत तालमेल इसमें साफ नजर आता है। 

    इस तरह से लता मंगेशकर का देहाती गाना चढ़ गयो पापी बिछुआ...  काफी चर्चा में रहा। आज भी रिलीज के 68 साल बाद भी इसे संगीत की दुनिया में काफी चर्चित माना जाता है। इस गीत के संगीतकार सलिल चौधरी थे और मशहूर गीतकार शैलेंद्र ने आम बोलचाल की भाषा को मद्देनजर रखते हुए इसके लिरिक्स को लिखा था।

    खबरें और भी

    बदल दी थी वैजयंती माला की किस्मत

    फिल्म मधुमती और उसका चढ़ गयो पापी बिछुआ गाना सही मायनों में अभिनेत्री वैजयंती माला के लिए काफी लकी रहा। कहा जाता है कि इस गाने में अपने डांस के दम पर उन्होंने हर किसी को प्रभावित किया। इसके साथ ही इस मूवी और गीत ने इंडस्ट्री में उन्हें एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया। 

    यह भी पढ़ें- 43 साल पहले Kishore Kumar ने गाया था मोहब्बत का सबसे दर्दभरा गाना, पहली लाइन सुनकर ही तड़प उठता है चोट खाया आशिक