Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरी आवाज ही पहचान है... 49 साल बाद भी अमर है Lata Mangeshkar का ये गीत, हेमा मालिनी से जुड़ा है नाता

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 09:03 PM (IST)

    Lata Mangeshkar Death Anniversary: शुक्रवार 6 फरवरी को सुरों की कोकिला रहीं लता मंगेशकर की डेथ एनिवर्सरी मनाई जाएगी। इस आधार पर हम आपको उनके बेस्ट सॉन ...और पढ़ें

    लता मंगेशकर का बेस्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    लता मंगेशकर का बेस्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 49 साल पहले रिलीज हुआ था लता मंगेशकर का गीत

    2. 5 दशकों बाद भी आइकॉनिक बना हुआ है ये सॉन्ग

    3. अभिनेत्री हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था सॉन्ग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका रहीं लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को हुआ था। शुक्रवार की उनकी डेथ एनिवर्सरी मनाई जाएगी और इस मौके पर लता दीदी के बारे में खूब चर्चा भी होगी। बतौर पार्श्व गायिका लता मंगेशकर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गीत गाए, लेकिन उनका एक गाान ऐसा भी रहा है, जो 49 साल बाद भी सुनने पर नया लगता है। 

    लता मंगेशकर के इस गीत को हर जेनरेशन का श्रोता सुनना पसंद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सुरों की कोकिला कौन से गने का बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है। 

    लता मंगेशकर का बेस्ट सॉन्ग

    सिंगर लता मंगेशकर के जिस गीत के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे 1977 में आई फिल्म किनारा के लिए उन्होंने गाया था। इस मूवी में अभिनेता जीतेंद्र, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने अहम किरदार को निभाया। इस मूवी के उस गाने के बोल थे- नाम गुम जाएगा... (Naam Ghum Jaayega)।

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar के गुरु का दर्दनाक हुआ था अंत, निधन के बाद पत्नी ने रेलवे स्टेशन पर मांगी थी भीख

    lata mangeshkar (3)

    इस गीत का अंतरा मेरा आवाज ही पहचान है... काफी अधिक लोकप्रिय हुआ और इसे लता मंगेशकर के व्यक्तिगत जीवन से भी जोड़ा गया। रिलीज के 49 साल बाद भी लता मंगेशकर का ये गीत हर किसी के दिल को छू जाता है। इस सॉन्ग के संगीतकार आर डी बर्मन थे, जबकि इसके लीरिक्स गुलजार साहब की कलम से निकले थे। 

    lata mangeshkar (1)

    सादगी से भरा ये गीत लता मंगेशकर के सबसे शानदार नगमों में से एक माना जाता है। यूट्यूब पर इसे 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं और 1 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। इससे आप इस गीत की लोकप्रियता अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। 

    खबरें और भी

    लता मंगेशकर ने गाए इतने गाने

    बतौर सिंगर लता मंगेशकर का करियर काफी अद्भुत रहा था। अपने शानदार सिंगिंग करियर में लता ने 20 से अधिक भाषाओं में 30 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी थी। हालांकि, इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन ये तय है कि वह हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक गाना गाने वालीं फीमेल प्लेबैक सिंगर रहीं। 

    यह भी पढ़ें- 150 बार एडिट, बाथरूम में हुआ रिकॉर्ड; Mughal-e-Azam का वायरल गाना जिसे बनाने में 65 साल पहले खर्च हुए 1 करोड़