सुनील दत्त के दर्द की आवाज बना था Lata Mangeshkar का गाना, 60 सालों से अमर है कालजयी गीत
सुरों की कोकिला रहीं लता मंगेशकर ने 60 साल पहले सुनील दत्त का एक कल्ट सैड सॉन्ग गाया था। ...और पढ़ें
-1783594438030_m.webp)
लता मंगेशकर का वो गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
कल्ट माना जाता है सुनील दत्त का गाना
लता मंगेशकर ने दी थी मधुर आवाज
1966 में रिलीज हुआ था ये यादगार गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील दत्त हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर्स में शामिल रहे। अपने दौर में कई शानदार फिल्मों के जरिए उन्होंने फैंस के दिलों को जीता था। कहा ये भी जाता है कि 60 के दशक के अधिकतर लोकप्रिय सैड सॉन्ग को सुनील साहब पर भी फिल्माया गया था, जिनको मोहम्मद रफी और मुकेश जैसे दिग्गज सिंगर्स ने अपनी आवाज दी थी।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुरों की कोकिला रहीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी सुनील दत्त के लिए एक दर्द भरा गीत गाया था, जो रिलीज के 60 साल बाद भी अमर है। इस एक सैड सॉन्ग के तौर पर कल्ट माना जाता है। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा है।
सुनील दत्त का सैड सॉन्ग
साल 1960 का दौर पूरे तरह से सुनील दत्त (Sunil Dutt) के नाम रहा था। इस दौर में उन्होंने मुझे जीने दो, वक्त, यादें, मिलन और हमराज जैसी कई कल्ट मूवीज के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसी दशक में सुनील साहब की एक बहुचर्चित फिल्म भी आई, जिसका नाम था मेरा साया (Mera Saaya)। इस मूवी का डायरेक्शन राज खोसला ने किया था।
यह भी पढ़ें- जब कैमरा चालू होते ही सच हो गए गाने के बोल, Sridevi का वो सुपरहिट गाना जब असली बारिश ने किया तैयारियों को चौपट

फिल्म में सुनील दत्त के साथ अभिनेत्री साधना ने भी लीड रोल प्ले किया था। मेरा साया को साल 1966 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस साल ये मूवी कमाई के मामले में अव्वल निकली थी। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि मेरा साया की सफलता के पीछे लता मंगेशकर द्वारा गाया गया सैड सॉन्ग मेरा साया साथ होगा... (Mera Saaya Saath Hoga) का अहम योगदान होगा।
खबरें और भी
-1783594372665.jpg)
इस गीत को अभिनेत्री साधना की बजाय सुनील दत्त पर फिल्माया गया है। दरअसल फिल्म की कहानी के आधार गाने की पीछे की वजह ये होती है कि हीरो की प्रेमिका इस दुनिया में नहीं रहती है और उसके विलाप में दुखी होता है।
इस पल बैकग्राउंड में मेरा साया साथ होगा... बजता है और हीरो अपनी प्रेमिका तलाशता हुआ इधर-उधर भटकता है। कुल मिलाकर कहा जाए सुनील दत्त की फिल्म मेरा साया का ये गीत काफी शानदार है और इसे सुनकर दिल को सुकून मिलता है।
इन दिग्गजों की वजह से बना कल्ट
मेरा साया के टाइटल सॉन्ग मेरा साया साथ होगा... की सफलता के पीछे सिर्फ लता मंगेशकर की गायिकी ही नहीं बल्कि संगीतकार मदन मोहन की दिल को छूने वालीं धुनें भी शामिल रहीं। इसके अलावा गीतकार राजा मेंहदी अली खान ने जिस तरह से इसके लिरिक्स को लिखा, वह सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। इसके अलावा गीत में सुनील दत्त की दमदार एक्टिंग ने इसे हमेशा के लिए अमर कर दिया।