Lock Upp में जजमेंट डे पर होगा डबल एविक्शन? बाहर हो जाएंगे Ram Kapoor? इन कंटेस्टेंट पर लटक रही तलवार
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप' में इस हफ्ते डबल एविक्शन हो सकता है। चार कंटेस्टेंट पर खतरा मंडरा रहा है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) का रियलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस रियलिटी शो में कई ऐसे खुलासे हुए जिसकी वजह से ये लगातार चर्चा में बना हुआ है।
खतरे में कौन-कौन कंटेस्टेंट
पहले हफ्ते में शो से श्रेष्ठा अय्यर बाहर हुई थीं और अब इस रियलिटी शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। खबरों के मुताबिक, इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट शो से बाहर हो सकते हैं। जिन कंटेस्टेंट के बाहर होने का खतरा है, उनमें सुनीता आहूजा, श्रेया कालरा, वरुण यादव, रियाज अली और राम कपूर शामिल हैं। तो, इस डबल एविक्शन में किसके शो से बाहर होने की सबसे ज्यादा संभावना है?
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते सुनीता आहूजा और रियाज अली को शो से बाहर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 'जजमेंट डे' एपिसोड की शूटिंग 9 जुलाई, 2026 को हो चुकी है। उस हिसाब से ये दो सदस्य बाहर होने जाएंगे।
View this post on Instagram
सुनीता ने की बाहर जाने की गुजारिश
सुनीता के शो से बाहर होने की खबर तब आई है जब उन्होंने बार-बार कंटेस्टेंट्स से उन्हें वोट देकर बाहर करने की गुजारिश की थी, क्योंकि वह घर लौटना चाहती थीं। वहीं, रियाज को जेलर्स लगातार अपना गेम बेहतर करने की सलाह दे रहे थे, इसलिए उनके बाहर होने की खबर कोई बहुत हैरानी वाली बात नहीं है। फिलहाल एलिमिनेशन की ये खबर कितनी सच है ये दर्शकों को जजमेंट डे वाले दिन ही पता लगेगा।
View this post on Instagram
फिलहाल शो में अभी 'फैमिली वीक' चल रहा है और कई कंटेस्टेंट्स के करीबी लोग 'लॉक अप' हाउस में आएंगे। सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा शो में खास तौर पर नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स पर ये शो शनिवार से लेकर बुधवार तक हर रात 8 बजे आता है।
यह भी पढ़ें- 'तुम अभी भी मेरी पत्नी...'लॉक अप 2 में जाकर Gaurav Khanna ने आकांक्षा की तलाक वाली बात का दिया जवाब, बताया सच