Ram Kapoor ने अलायंस शो में आए गौरव खन्ना को पहचानने से किया इनकार, लोग बोले- 'जलन दिख रही है... '
टीवी एक्टर राम कपूर ने 'लॉक अप' शो में गेस्ट गौरव खन्ना को पहचानने से इनकार कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। ...और पढ़ें
-1783679330854_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) इन दिनों फराह खान (Farah Khan) और रितेश देशमुख के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' (Lock Upp: Sach Ya Sazaa) में नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक एपिसोड में, एक्टर गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने के लिए शो में गेस्ट के तौर पर आए।
इस दौरान शो के अन्य कंटेस्टेंट भी गौरव और आकांक्षा के रिश्ते पर बात करते नजर आए। राम कपूर की बातों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। राम कपूर ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि गौरव कौन हैं। राम कपूर के इस बर्ताव पर कई फैंस ने रिएक्ट किया है और उनका कहना है कि उन्हें गौरव खन्ना से जलन है।
राम कपूर ने गौरव को लेकर पूछे सवाल
जब गौरव आकांक्षा से बात कर रहे थे, तो राम ने साथी कंटेस्टेंट धीरज धूपर से पूछा,'वह क्या करते हैं?' धीरज ने बताया कि गौरव एक एक्टर हैं, जिस पर राम ने कहा, "क्या वह मशहूर हैं? मैंने उन्हें पहले कभी नहीं देखा, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं कोई कंटेंट नहीं देखता।" बाद में, जब गौरव राम से मिले, तो राम ने उन्हें फटाक से गले लगाया और कहा,'तुमसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा, यार।'
यह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग राम कपूर की आलोचना करने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया,'भाई को थोड़ा सोच-समझकर बोलना चाहिए।' दूसरे ने लिखा,'जलन की हद है।' तीसरे ने कहा,'साफ तौर पर यह जलन है।' एक और यूजर ने कमेंट किया,'जलन की हद है, और फिर भी गौरव से मिलते समय वह कितने अच्छे से पेश आए।'
खबरें और भी
View this post on Instagram
फैंस ने की राम कपूर की आलोचना
एक और यूजर ने लिखा, "अगर सलमान खान को GK पता है, तो राम कपूर को क्यों नहीं?" हालाँकि, कई फैन्स ने राम का बचाव भी किया। एक ने लिखा,'उन्होंने साफ कहा कि वह कोई कंटेंट नहीं देखते, जबकि दूसरे ने तर्क दिया,'राम ने गौरव से ज्यादा मशहूर शो किए हैं।'
बता दें कि राम कपूर एक पॉपुलर टीवी एक्टर हैं जिन्हें एक समय में टीवी के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में गिना जाता था। सीरियल कसम से में जय वालिया के रोल से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। बाद में बड़े अच्छे लगते हैं में राम के रोल से वह घर घर फेमस हो गए। वहीं गौरव को सीरियल ये प्यार न होगा कम से पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा वो सेलेब्रिटी मास्टर सेफ और बिग बॉस 19 के भी विजेता रह चुके हैं।