Ram Kapoor के साक्षी तंवर के साथ ऑनस्क्रीन Kiss से बेहद नाराज थीं पत्नी गौतमी कपूर, बोलीं- 'उन्होंने प्रॉमिस तोड़ा'
राम कपूर के लॉक अप 2 में विवादास्पद बयान के बाद, साक्षी तंवर के साथ उनके ऑन-स्क्रीन किस पर पत्नी गौतमी कपूर की नाराजगी का पुराना वीडियो वायरल हो रहा ह ...और पढ़ें
-1782992964228_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम कपूर (Ram Kapoor) को लेकर लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) में काफी कंट्रोवर्सी हो रही है। इस बात पर कंगना रनौत भी उन्हें लताड़ लगाती नजर आईं।
राम कपूर ने हाल ही में शो में कहा है कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो तो धोखा देने के बाद भी रिश्ता खत्म नहीं होता। ये बयान उन्होंने को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के उस सवाल पर दिया, जिसमें उन्होंने पूछा कि ‘अगर आपका पार्टनर चीट करे, तो क्या आप रिश्ता खत्म करेंगे’? अब पार्टनर को चीट करने वाले इस बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।
वायरल हो रहा राम कपूर का पुराना वीडियो
अब इस बीच राम कपूर का एक पुराना वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने साक्षी तंवर के साथ अपने वायरल किस पर पत्नी गौतमी कपूर के रिएक्शन की बात बोली थी।
यह भी पढ़ें- 'हर च्वाइस की एक कीमत होती है', Lock Upp सीजन 2 में लौटकर आ रही हैं 'क्वीन', वीकेंड पर आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट
नयनदीप रक्षित से बात करते हुए राम ने बताया था कि साक्षी के साथ किया गया किस, उनका पहला ऑन-स्क्रीन किस नहीं था। उन्होंने कहा, 'साक्षी तंवर से पहले भी मैंने कैमरे पर दो और एक्टर्स को किस किया था, लेकिन पता नहीं क्यों, तीसरे वाले से उन्हें परेशानी हुई।'
क्यों नाराज थीं गौतमी कपूर?
उस समय उनके नाराज होने की वजह बताते हुए गौतमी ने माना कि उनका रिएक्शन प्यार और पजेसिवनेस दोनों की वजह से था। गौतमी ने कहा कि एक एक्ट्रेस होने के बावजूद इस चीज ने पता नहीं क्यों उन्हें हर्ट किया। गौतमी ने कहा कि सीन से ज्यादा दुख उन्हें इस बात का था कि राम कपूर ने उन्हें इस बारे में पहले नहीं बताया।
खबरें और भी
गौतमी ने कहा, "उन्होंने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? क्योंकि जब मैंने पहले किसिंग सीन देखे थे, तो मैंने साफ-साफ कह दिया था, 'तुम कभी भी ऑन-स्क्रीन किस नहीं करोगे। तुम बाकी कुछ भी कर सकते हो।' हमारी यही डील थी। यहां पर उन्होंने अपनी बात नहीं रखी।"

हालांकि राम कपूर का कहना है कि उनकी वाइफ गौतमी लॉक अप 2 को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और उन्होंने ही उन्हें आगे बढ़ने का इशारा दिया।