यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha 2024: बेबी बंप को संभालते दिखीं Deepika Padukone, भीड़ के बीच रणवीर सिंह ने यूं रखा ध्यान
Lok Sabha Election 2024 में सभी सितारे सोमवार को मुंबई के अलग-अलग पोलिंग बूथ पर अपना वोट दे रहे हैं। धर्मेंद्र हेमा मालिनी सहित कई सितारों के बाद प्रे ...और पढ़ें

HighLights
- प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका पादुकोण ने दिया वोट
- बेबी बंप संभालते दिखीं दीपिका पादुकोण
- भीड़ के बीच रणवीर सिंह ने यूं रखा पत्नी का ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लोक सभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान में सितारे बढ़ चढ़कर अपना वोट दे रहे हैं। मुंबई में सुबह 7 बजे से ही अलग-अलग पोलिंग बूथ पर सितारे अपना वोट कास्ट कर रहे हैं और उसकी तस्वीरें फैंस संग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
अब तक अक्षय कुमार से लेकर धर्मेंद्र, एशा देओल, नेहा धूपिया, विद्या बालन, फरहान अख्तर सहित कई सितारे अपना वोट दे चुके हैं।
इन सब सितारों के अलावा अब प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण भी जिम्मेदार नागरिक की तरह पति रणवीर सिंह संग अपना वोट देने के लिए मुंबई के पोलिंग बूथ पहुंचीं। इस दौरान उनके पति भी भीड़ के बीच उनकी केयर करते हुए दिखाई दिए।
दीपिका पादुकोण का दिखने लगा बेबी बंप
कुछ दिनों पहले जब दीपिका पादुकोण स्पॉट हुई थीं, तो लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे। कई यूजर्स ने तो ये तक कह दिया था कि वह भी प्रियंका चोपड़ा की तरह सरोगेसी के जरिये ही बेबी का स्वागत करने वाले हैं। हालांकि, इस बीच ही दीपिका पादुकोण की इन लेटेस्ट तस्वीरों ने सबको गलत साबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'बाद में मत कहिएगा...', सितारों ने वोट डालने के साथ ही आम नागरिक को किया आगाह
मुंबई के बांद्रा स्थित भाभा हॉस्पिटल में वोट देने पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने सफेद रंग की लूज शर्ट पहनी हुई थी, लेकिन इसमें भी उनका बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स अकाउंट पर डाली गयी इस वीडियो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका पादुकोण को चलने में भी थोड़ी दिक्कत हो रही है।
खबरें और भी
#WATCH | Maharashtra: Actors Ranveer Singh and Deepika Padukone arrive at a polling station in Mumbai to cast their vote for the fifth phase of #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/IHH6h8NESg
— ANI (@ANI) May 20, 2024
भीड़ के बीच रणवीर सिंह ने की दीपिका की सुरक्षा
रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को लेकर कितने ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं, ये तो सब जानते हैं। इस बीच ही जब वह लोक सभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई में अपना वोट देने के लिए पहुंचीं, तो रणवीर सिंह ने उन्हें बहुत ही केयरफुली कार से उतारा और भीड़ के बीच में वह उनका हाथ पूरे समय थामे रहे।
.jpeg)
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 29 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर एंड से मिड अक्टूबर के बीच अपने पहले बेबी का स्वागत करेंगे।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: दुबई से लौटकर वोट करने पहुंचे राजामौली, लाइन में Jr NTR भी; किसने कहां डाला वोट