Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुझे सबसे प्रिय...', Ranveer Singh ने बताया Deepika Padukone के अलावा किससे है उन्हें सबसे ज्यादा प्यार

    Updated: Fri, 10 May 2024 10:10 AM (IST)

    कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम से उनकी और Deepika Padukone की शादी की सभी तस्वीरें गायब हो गयी थी जिसके बाद उनके और एक्ट्रेस के बीच मनमुटाव ...और पढ़ें

    Ranveer Singh ने बताया दीपिका के अलावा किससे है उन्हें सबसे ज्यादा प्यार/ photo- instagram
    Ranveer Singh ने बताया दीपिका के अलावा किससे है उन्हें सबसे ज्यादा प्यार/ photo- instagram

    HighLights

    1. रणवीर सिंह ने बताया की दीपिका के अलावा क्या है उनके लिए सबसे इम्पोर्टेंट
    2. रणवीर ने दीपिका संग मन मुटाव की खबरों को बताया गलत
    3. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द बनेंगे माता-पिता

    एंटरटेनमेंट, नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के छह साल बाद जल्द ही अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रखने वाले हैं। दोनों अपनी लाइफ में आने वाली इस खुशी के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले जब रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी की तस्वीरें नहीं दिख रही थीं, तो उनके बीच एक बार फिर मनमुटाव की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

    हालांकि, उनकी टीम ने इन सभी खबरों को महज एक अफवाह बताया था। अब हाल ही में रणवीर सिंह ने एक इवेंट के दौरान बताया कि दीपिका पादुकोण के अलावा उनकी जिंदगी में वो क्या चीज है, जिससे उन्हें सबसे ज्यादा प्यार है।

    रणवीर सिंह को इस चीज से है सबसे ज्यादा प्यार

    रणवीर सिंह गुरुवार को मुंबई में एक ज्वैलरी ब्रांड के शोरूम के उद्घाटन के लिए पहुंचें थे। इस दौरान उन्होंने गर्व से अपनी शादी की अंगूठी का प्रदर्शन किया और इसे अपनी तिजोरी में रखा सबसे कीमती आभूषण बताया। इसके साथ ही एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में रणवीर से स्वीकार किया कि दीपिका पादुकोण द्वारा दी गई उनकी शादी और सगाई की अंगूठी उनके सबसे पसंदीदा आभूषण हैं।

    यह भी पढ़ें: शादी की फोटोज डिलीट करने की खबरों के बीच Ranveer Singh का दिखा अतरंगी अंदाज, हाई हील्स पहने नजर आए अभिनेता

    उन्होंने कहा कि मुझे सबसे प्रिय अंगूठियां से एक मेरी शादी की अंगूठी है, जो मेरी पत्नी ने मुझे उपहार में दी थी। दूसरी एक प्लेटिनम वाली सगाई की अंगूठी है।

    ranveer singh-deepika padukone

    दादी की इस चीज को भी संभाल के रखते हैं रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने इस बातचीत में ये भी बताया कि इसके अलावा निश्चित रूप से उनकी मां की हीरे की बालियां और दादी के मोती के गहने उनके पसंदीदा आभूषण हैं। रणवीर सिंह की आगामी फिल्मों की बात करें तो 2024 और 2025 में उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं।

    खबरें और भी

    रणवीर अगले साल फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डॉन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा वह आदित्य धर की अनाम एक्शन फिल्म भी कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 29 फरवरी ने खुशी शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें? एक्टर की टीम ने बताई वजह