विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hema Malini ने मथुरा से दर्ज की शानदार जीत, बेटी एशा देओल ने हैट्रिक के लिए दी बधाई

Published: Tue, 04 Jun 2024 10:56 PM (IST)

हेमा मालिनी हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस होने के साथ पॉलिटिशियन भी हैं। उनका राजनैतिक सफर 1999 में शुरू हुआ ...और पढ़ें

हेमा मालिनी और एशा देओल। फोटो- इंस्टाग्राम
हेमा मालिनी और एशा देओल। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मथुरा से हेमा मालिनी ने दर्ज की शानदार जीत
  2. बेटी एशा देओल ने मां की जीत पर दी बधाई
  3. हेमा तीसरी बार लोक सभा पहुंची हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को लोक सभा चुनाव के नतीजे घोषित किये गये, जिसमें बॉलीवुड सितारों की किस्मत का फैसला भी हुआ।

वेटरन एक्ट्रेस और बीजेपी लीडर हेमा मालिनी ने लोक सभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। मथुरा लोक सभा क्षेत्र से चुनाव समर में उतरीं हेमा मालिनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मुकेश धनगर को करारी शिकस्त दी। मथुरा सीट पर चुनाव लड़कर हेमा तीसरी बार संसद पहुंचेंगी। 

एशा देओल ने दी जीत की बधाई

ड्रीम गर्ल की इस जीत पर उनकी बेटी एशा देओल ने भी जीत की बधाई दी। एशा ने हेमा की तस्वीर शेयर करके लिखा- बधाई हो, मम्मा। हैट्रिक। 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024- कंगना रनौत से अरुण गोविल और रवि किशन तक, किसे मिली जीत किसे हार?

बता दें, हेमा मालिनी 4 जून की मतगणना के मद्देनजर 2 जून को ही मथुरा पहुंच गई थीं। उन्होंने एग्जिट पोल्स के आधार पर बीजेपी की भारी जीत की उम्मीद को लेकर ट्वीट भी किया था। हेमा मालिनी का राजनैतिक करियर 1999 में शुरू हुआ था। उन्हें सियासत में ले जाना का श्रेय विनोद खन्ना को जाता है, जिनके लिए उन्होंने गुरदासपुर में कैम्पेन किया था।  

ऐसा रहा सियासी सफर

हेमा मालिनी 2003 में पहली बार राज्यसभा पहुंची थीं और फिर 2004 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 2010 में वो भाजपा की महासचिव नियुक्त की गईं और 2011 में दोबारा राज्यसभा पहुंचीं।

2014 में हेमा ने पहली बार मथुरा से लोक सभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2019 में भी हेमा मालिनी विजयी रहीं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Result 2024- 'रामायण के राम' अरुण गोविल ही नहीं, 'रावण' और 'सीता' भी लहरा चुके हैं जीत का परचम

फिल्मों के बाद राजनीति में सक्रिय

हेमा ने 1963 में आई तमिल फिल्म Idhu Sathiyam से डेब्यू किया था। हिंदी सिनेमा में उनकी डेब्यू फिल्म सपनों का सौदागर थी, जिसमें राज कपूर ने लीड रोल निभाया था। हेमा मालिनी ने इसके बाद कई हिट हिंदी फिल्मों में नायिका के किरदार निभाये। धर्मेंद्र के साथ उनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और ऑफ स्क्रीन भी खूब चर्चा में रहती थी। 

1980 में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ शादी कर ली। उनकी शादी भी काफी चर्चित रही थी। हेमा फिलहाल सिनेमा की दुनिया से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2020 में आई शिमला मिर्ची है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।