Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Result 2024: 'रामायण के राम' अरुण गोविल ही नहीं, 'रावण' और 'सीता' भी लहरा चुके हैं जीत का परचम

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:18 PM (IST)

    देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। हर किसी की नजर फिल्मी सितारों पर टिकी हुई है जो पहली बार आम चुनाव लड़ रहे हैं। इस कड़ी में रामानंद सागर ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव में अव्वल रहे रामायण के ये पात्र (Photo Credit-Jagran)
    लोकसभा चुनाव में अव्वल रहे रामायण के ये पात्र (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं रामायण के ये पात्र
    2. अरुण गोविल पहली बार राजनीति में आजमा रहे हैं किस्मत
    3. रामायण के रावण भी रह चुके हैं सांसद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मतगणना के बाद लोकसभा चुनाव के नजीते (Lok Sabha Result 2024) मंगलवार को घोषित किये गये। इस बार चुनावी मैदान में रामायण के राम यानी अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने भी किस्मत आजमाई और अपने पहले चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से जीत अपने नाम दर्ज की। 

    अरुण गोविल रामायण के पहले पात्र नहीं हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत अपने नाम की हो। रामानंद सागर (Ramayan Star Cast) की रामायण में काम करने वाले प्रमुख किरदार चुनाव समर में ताल ठोक चुके हैं और कामयाब रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में छोटे पर्दे की रामायण के किन-किन कलाकारों के नाम शामिल हैं। 

    अरविंद त्रिवेदी

    रामायण का रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनको लेकर आज भी चर्चा होती रहती है। जिस तरह से रामायण टीवी सीरियल में उन्होंने लंकेश की भूमिका को अदा किया, उसका मुकाबला आज भी कोई नहीं कर पाता। 

    ये भी पढ़ें- Ramayan: 10 किलो का मुकुट, 5 घंटे में मेकअप, जानिए कैसे तैयार होता था 'रामायण' का रावण?

    बता दें कि रामायण के बाद अरविंद ने राजनीति में एंट्री ली और साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गुजरात का सावरकांठा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस इलेक्शन में उनके सामने जेडी(जी) के मगनभाई मनीभाई पटेल की चुनौती रही। लेकिन अरविंद ने उन आम चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 हजार 418 वोटों से जीत हासिल की और पहली बार सांसद बने। 

    खबरें और भी

    दीपिका चिखलिया 

    अरविंद त्रिवेदी के अलावा 1991 के लोकसभा चुनाव में रामायण की सीता यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी लोकसभा चुनाव लड़ा। गुजरात की बड़ौदा (वडोदरा) लोकसभा सीट से दीपिका चुनावी मैदान में उतरी और उन्होंने कांग्रेस के नेता गायकवाड़ रंजीत सिंह प्रताप सिंह को 34188 वोटों से शिकस्त दे डाली।

    खास बात ये रही कि महज 25 साल की उम्र में दीपिका ने पहली बार में सांसद बनने का कमाल कर दिखाया था।

    दारा सिंह 

    माइथोलॉजिकल धारावाहिक रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर दारा सिंह ने बेशक लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन 1998 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और पहले स्पोर्ट्स पर्सन के तौर पर राज्य सभा के लिए नॉमिनेट हुए। 

    मेरठ से अरुण गोविल ने आजमाई किस्मत

    अरुण गोविल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने मेरठ लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई है।

    उनके सामने समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा की चुनौती है, जो फिलहाल 8 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। हालांकि ये अभी रुझान हैं और फाइनल नतीजे के बाद अरुण को लेकर फैसला होगा। 

    ये भी पढ़ें- Ramayan के राम के लिए रिजेक्ट हो गए थे Arun Govil, शूटिंग शुरू होने के बाद ऐसे पलट गया पूरा पासा