यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramayan: 10 किलो का मुकुट, 5 घंटे में मेकअप, जानिए कैसे तैयार होता था 'रामायण' का रावण?
निर्देशक रामानंद सागर के माइथोलॉजिकल शो रामायण (Ramayan) के बारे में जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है। इस धारावाहिक की स्टार कास्ट (Ramayan Star Cast) के ...और पढ़ें

HighLights
- अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था रावण का किरदार
- घंटों के समय में तैयार होता था लुक
- रावण बनकर अरविंद ने जीता था सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर अगर किसी माइथोलॉजिकल शो ने लंबे समय से अपनी छाप छोड़ी है तो वह कोई और नहीं बल्कि 80 के दशक का रामायण धारावाहिक है। 37 सालों बाद भी आज भी निर्देशक रामानंद सागर की रामायण के बारे में चर्चा होती है। खासतौर पर इस शो की स्टार कास्ट को लेकर रोचक तथ्य अक्सर सामने आते रहते हैं।
रामायण के कलाकारों को आज भी आइकॉनिक स्टार कास्ट के तौर पर माना जाता है। जिस तरह से दिवंगत अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में रावण की भूमिका को निभाया, उसकी प्रशंसा अब तक की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अरविंद को रावण बनने में कितना समय लगता था।
कैसे तैयार होता था रामायण का रावण
यूं तो रामायण में हर एक किरदार अहम रहा। लेकिन भगवान श्री राम के बाद रावण की भूमिका में दिखने वाले अरविंद त्रिवेदी ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। दमदार अभिनय के दम पर अरविंद ने रावण के किरदार को हमेशा के लिए अमर कर दिया।
ये भी पढ़ें- Ramayan: 78 एपिसोड के लिए लगे ढाई साल, भारत में कहां हुई रामानंद सागर की 'रामायण' की शूटिंग?
.jpg)
बीबीसी को सालों पहले दिए एक इंटरव्यू में अरविंद त्रिवेदी ने इस कैरेक्टर के लिए खुद की तैयारियों को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था- रामायण में रावण बनना कभी भी आसान नहीं रहा। खासतौर पर इस रोल के लिए गेटअप अपनाना सबसे बड़ा टास्क रहता था।
खबरें और भी
(28).jpg)
10 किलो का भारी मुकुट सिर पर विराजमान रहता था। उसके बाद 5 घंटे मेकअप में लग जाया करते थे और फिर ड्रेस-अन्य आभूषण के साथ मेरा पूरा लुक तैयार होता था। इस तरह से मैं रामायण का रावण बन पाता था। अरविंद के इस बयान से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि रावण बनने में उन्हें काफी मेहनत करती पड़ती थी। बता दें कि मजबूत कद काठी का होने की वजह से वह ये सब मैनेज कर पाते थे।
.jpg)
सेट पर रखते थे उपवास
जिस तरह से रावण परम शिव भक्त था, ठीक उसी तरह अरविंद त्रिवेदी भी असल जिंदगी में शिव के बहुत बड़े उपासक रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं वह रामायण की शूटिंग के वक्त सेट पर उपवास रखा करते थे। खाली पेट रहकर वह शूट किया करते थे और बाद में मेकअप निकालने के बाद ही खाना खाकर व्रत को खोलते थे। इससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि आधायत्म की तरफ उनका काफी अधिक लगाव था।
.jpg)
गुजराती फिल्मों की वजह से अरविंद को मिली रामायण
दरअसल रामायण में रावण का किरदार भी अरविंद त्रिवेदी को बड़ी ही दिलचस्प तरीके से मिला था। उन्होंने बताया था- मैंने बतौर एक्टर कई गुजराती फिल्मों में काम किया।
(31).jpg)
उन्हीं की बदौलत रामानंद सागर ने मेरा काम देखा और मुझे रावण का रोल ऑफर हुआ। मैंने बिना समय की बर्बादी किए बिना इसके लिए रजामंदी दी और रामायण का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें- 37 साल पहले टीवी पर पहली बार आई थी Ramayan, 400 ऑडिशन के बाद मिले थे 'रावण'