यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Loksabha Result 2024: 'एक अकेला सब पर भारी...', जीत के बाद कंगना रनौत ने ये किसको मारा ताना?
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024) में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने होमटाउन ...और पढ़ें

HighLights
- लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज
- मंडी में कंगना रनौत का दबदबा
- जीत से पहले कंगना रनौत ने कसा तंज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Loksabha Election Result 2024: आज पूरा देश चुनावी रंग में डूबा हुआ है। करीब एक महीने चले लोकसभा चुनाव के बाद आज यानी 4 जून को आखिरकार परिणाम आ रहे है। इस बार कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी राजनीति में हाथ आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने पहली बार चुनाव लड़ा है और पहली बार में ही उन्होंने जीत हासिल कर ली है
कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश के मंडी से खड़ी हुई हैं। लोकसभा चुनाव में अभिनेत्री को शुरुआती रुझान में करीब 73 हजार से आगे चल रही थीं। अब उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को पछाड़कर जीत हासिल कर ली है। जीत के बाद कंगना रनौत इसका जश्न मना रही हैं। अब उन्होंने विरोधियों पर तंज कस दिया है।
जीत के बाद कंगना रनौत ने मारा ताना
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करके विरोधियों पर तंज कसा है। अभिनेत्री ने एक पोस्ट को री-शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक अकेला सब पर भारी। यह एक बड़ी कहानी है, क्योंकि सभी अन्य पार्टियां एक हो गई हैं। यह वाकई एक आदमी बनाम 40 चोर है।"
यह भी पढ़ें- Loksabha Result 2024: चुनावी नतीजों से पहले कंगना रनौत को मां ने खिलाया दही-शक्कर, एक्ट्रेस ने की पूजा
.jpg)
कंगना रनौत ने जीत के बाद मंडी की जनता का आभार व्यक्त कर दिया है। अभिनेत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार। ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की।"
खबरें और भी
इन सितारों ने भी लड़ा लोकसभा चुनाव 2024
'रामायण' (Ramayan) के 'राम' अरुण गोविल (Arun Govil), हेमा मालिनी (Hema Malini), मनोज तिवारी, शत्रुघ्न सिन्हा, पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन कल्याण और सुरेश गोपी जैसे कलाकारे इस बार लोकसभा चुनाव में खड़े हुए हैं। लोकसभा चुनाव में इस बार इंडी ने एनडीए को कड़ी टक्कर दी है।