Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बहन Sonakshi Sinha की शादी को लेकर फिर लव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे लिए परिवार...'

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 06:18 PM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल डेटिंग के बाद 23 जून को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी से पहले कई तरह की खबर सामने आई कि सिन् ...और पढ़ें

    sonakshi sinha and luv sinha (Photo Instagram)
    sonakshi sinha and luv sinha (Photo Instagram)

    HighLights

    1. लव सिन्हा ने दिया लोगों को करारा जवाब
    2. कुश सिन्हा ने पुष्टि की थी कि वो शादी में मौजूद थे
    3. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को की थी शादी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।  सोशल मीडिया पर लगातार वेडिंग और रिसेप्शन की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस के भाई लव और कुश को लेकर भी कई तरह की बातें की जा रही हैं। बीते दिनों खबर थी कि एक्ट्रेस के दोनों भाई उनकी शादी का हिस्सा नहीं बने।

    इन खबरों के बाद कुश सिन्हा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वह शादी का हिस्सा बने थे, लेकिन काफी प्राइवेट इंसान है तो मीडिया के कैमरों से कोसो दूर रहे। अब दूसरे भाई लव का हैरान करने वाला रिप्लाई सामने आया है, जिसे पढ़कर साफ हो गया है कि लव अपनी इकलौती बहन की शादी में शामिल नहीं हुए थे।

    लव सिन्हा का आया रिप्लाई 

    सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके लिए परिवार पहले हैं। लव ने लिखा, "मैंने इसमें शामिल न होने का फैसला क्यों किया। मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन अभियान चलाने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा लिए मेरा परिवार पहले आता है।"

    यह भी पढ़ें- कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे Shatrughan Sinha, बेटी Sonakshi Sinha और दामाद भी हुए स्पॉट

    दो दिन का मांगा था वक्त 

    इससे पहले जब लव सिन्हा से बहन की शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि, "कृपया एक या दो दिन का समय दें। अगर मुझे लगा कि मैं आपके सवाल का जवाब दे सकता हूं तो मैं जवाब दूंगा। पूछने के लिए धन्यवाद।"

    खबरें और भी

    सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट 

    सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दो किरदार निभाए थे। अब एक्ट्रेस जल्द फिल्म ककुड़ा (Kakuda) में नजर आएंगी, जिसकी अनाउंसमेंट  शनिवार को की गई है।