यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे Shatrughan Sinha, बेटी Sonakshi Sinha और दामाद भी हुए स्पॉट
सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ शादी कर बेहद खुश हैं। वह लगातार अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ साझा कर रही हैं । अब इस कपल को लेकर एक खबर है। शुक् ...और पढ़ें

HighLights
- बेटी की शादी में शामिल हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा
- अभिनेता के चेहरे पर दिखा था बेटी के जाने का गम
- शादी के पांच दिन बाद अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने 23 जून को ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग अपने रमायण वाले घर में रजिस्टर्ड मैरिज की। गुरुवार को इस कपल ने अपनी वेडिंग का अनदेखा वीडियो साझा किया था, जिसमें एक्ट्रेस के पिता अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा उनकी मां पूनम सिन्हा समेत कई और परिवार के सदस्य नजर आए।
अब शादी के पांच दिन बाद सिन्हा परिवार के फैंस के लिए एक खबर सामने आ रही हैं, जिसे सुनकर हर कोई परेशान हो रहे हैं, लेकिन इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं है। सोनाक्षी की शादी के पांच दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
क्यों अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा
दरअसल, शुक्रवार को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें इस कपल की गाड़ी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से बाहर आती नजर आ रही है। इस वीडियो को स्नेह कुमार जाला नाम के एक सेलेब्रिटी पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है।
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रोटिन चेकअप के लिए भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने अस्पताल पहुंचे। हालांकि, जागरण इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहा है। इस वीडयो में इस कपल का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
यह भी पढे़ं- Sonakshi Sinha ने शेयर किया अपनी शादी का पूरा वीडियो, पिता Shatrughan Sinha के चेहरे पर नजर आया गम
खबरें और भी
एक्टर ने शेयर की थी शादी की तस्वीरें
शत्रुघ्न सिन्हा दो दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर बेटी सोनाक्षी सिन्हा शादी के वीडियो और तस्वीरें शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था- "हमारे साथ हमारे इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। आपकी गर्मजोशी, प्यार और मैसेज के साथ हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 'सदी की शादी' जैसी लगती है, क्योंकि वे अपने जिंदगी के खूबसूरत सफर में एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं।"