Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha के 'कन्यादान' की फोटो आई सामने, शत्रुघ्न सिन्हा ने Zaheer Iqbal को यूं सौंपा बेटी का हाथ

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 03:21 PM (IST)

    शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दूसरे धर्म के जहीर इकबाल से शादी करने के लिए एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    शत्रुघ्न सिन्हा ने किया बेटी का 'कन्यादान', तस्वीर आई सामने, (X Image)
    शत्रुघ्न सिन्हा ने किया बेटी का 'कन्यादान', तस्वीर आई सामने, (X Image)

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा ने की रजिस्टर्ड मैरिज
    2. जहीर इकबाल ने छुए सास-ससुर के पैर
    3. इंटीमेट थी सोनाक्षी की वेडिंग सेरेमनी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी का इवेंट हाल ही में मुंबई में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस सेरेमनी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दिया।

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों की शादी बेहद इंटीमेट थी। जहां सिर्फ परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए, लेकिन कपल ने रिसेप्शन की एक ग्रैंड पार्टी दी। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेंडिग से कन्यादान की तस्वीरें सामने आई है।

    सोनाक्षी का कन्यादान

    नाराजगी की खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने बेटी और दामाद को अपना आशीर्वाद दिया। जहीर इकबाल का दोनों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए भी एक वीडियो सामने आया। वहीं, अब कुछ नई तस्वीरें ध्यान खींच रही हैं। फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल का हाथ थामे दिख रहे हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड के अनुसार, शादी की ये तस्वीरें सोनाक्षी सिन्हा के कन्यादान की है। रस्म के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया।

    यह भी पढ़ें- ससुर Shatrughan Sinha और सास पूनम सिन्हा का पैर छूकर जहीर इकबाल ने लिया आशीर्वाद, देखती रह गईं Sonakshi Sinha

    सोनाक्षी का वेडिंग लुक

    कन्यादान की तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा व्हाइट चिकनकारी साड़ी और जहीर इकबाल मैचिंग शेरवानी पहने हुए दिखे। ये कपल का वेडिंग लुक था। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ब्लू कलर का कुर्ता- पायजामा और पूनम सिन्हा पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आईं। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन के लिए रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी कैरी की थी और बेहद खूबसूरत लगी थीं।

    खबरें और भी

    सलमान समेत पहुंचे ये सितारे

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड मैरिज शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर की गई थी। जहां सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए। इसके बाद कपल ने मुंबई के बास्टियन होटल में फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन की शानदार पार्टी दी थी। जहां काजोल, हुमा कुरैशी सलमान खान और हनी सिंह समेत कई नामी चेहरों ने शिरकत की।

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ने वेडिंग रिसेप्शन में पहना था इतना महंगा लाल अनारकली सूट, कीमत उड़ा देगी आपके होश