यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ससुर Shatrughan Sinha और सास पूनम सिन्हा के पैर छूकर जहीर इकबाल ने लिया आशीर्वाद, देखती रह गईं Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी खबरों में बनी हुई है। दोनों ने प्यार के लिए धर्म की दीवार तोड़ी। हालांकि सोनाक्षी और जहीर को इसके लिए काफी ट्रोल ...और पढ़ें

HighLights
- जहीर ने सोनाक्षी को किया हैरान
- सोनाक्षी के प्री-वेडिंग फंक्शन
- आशीर्वाद देने पहुंचे कई सितारों
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की चमक-धमक के बीच, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबर ने सभी का ध्यान खींच लिया। ये जोड़ी लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थी, और अब उनकी शादी ने पूरी मीडिया का ध्यान खींचा।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबर के बीच ये भी सुनने को मिला कि शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी से नाराज हैं। हालांकि, सेरेमनी से अब ऐसा वीडियो सामने आया है, जो अनबन को अफवाह साबित कर रहा है।
दामाद के लिए शत्रुघ्न-पूनम का प्यार
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में न्यूली वेड कपल के साथ शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी नजर आए। इस दौरान दामाद के लिए दोनों का प्यार देखते ही बन रहा है।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ने वेडिंग रिसेप्शन में पहना था इतना महंगा लाल अनारकली सूट, कीमत उड़ा देगी आपके होश
पैर छूकर जहीर ने लिया आशीर्वाद
वीडियो में जहीर इकबाल ने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा और सास पूनम सिन्हा के पैर छुए। वहीं, जब वो आशीर्वाद ले रहे थे, तो पास खड़ी सोनाक्षी सिन्हा उन्हें देखकर हैरान रह गईं। कैमरे में उनका एक्सप्रेशन भी कैद हुआ। सोशल मीडिया पर वेडिंग का ये वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
शादी के प्री- वेडिंग फंक्शन
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के प्री- वेडिंग फंक्शन शुक्रवार 21 जून से शुरू हो गए थे। कपल ने मेहंदी का फंक्शन भी रखा था, जो उनके घर पर हुआ था और सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
रिसेप्शन में लगा बॉलीवुड का मेला
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को रजिस्टर मैरिज की। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की चिकनकारी साड़ी पहनी और जहीर इकबाल भी मैचिंग शेरवानी में दिखे। इसके बाद कपल ने मुंबई के बास्टियन होटल में रिसेप्शन की शानदार पार्टी रखी। जहां बॉलीवुड के कई नामी चेहरे पहुंचे। इनमें सलमान खान, हनी सिंह, काजोल, हुमा कुरैशी, तब्बू और अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है।