Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बहन Sonakshi Sinha की शादी में नजर नहीं आये थे लव सिन्हा, अब खबरों पर दी ये प्रतिक्रिया- 'बेहतर सोर्सेस की...'

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 09:40 AM (IST)

    Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की शादी की खबरों के बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस शादी से एक्ट्रेस का परिवार खुश नहीं है। हालांकि शादी में शत्रुघ् ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल न होने की खबर पर बोले लव सिन्हा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल न होने की खबर पर बोले लव सिन्हा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 23 जून को सोनाक्षी और जहीर ने की थी शादी
    2. सोनाक्षी और जहीर ने की थी सिविल मैरिज
    3. 7 साल से जहीर को डेट कर रही थीं सोनाक्षी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधीं। अभिनेत्री ने डबल एक्सएल को-स्टार के साथ घर पर सिविल मैरिज की और मुंबई के बास्टियन होटल में शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के फंक्शन में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा समेत बॉलीवुड के कई नामी चेहरे नजर आये, सिवाय उनके दोनों सगे भाइयों लव सिन्हा (Luv Sinha) और कुश सिन्हा (Kussh Sinha) के।

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल नहीं हुए थे लव?

    लव और कुश बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी के फंक्शन में कहीं नजर नहीं आये। यहां तक कि ब्राइडल एंट्री में लव या कुश की जगह फूलों की चादर उनके दोस्त साकिब सलीम पकड़े दिखाई दिये थे। लव और कुश ने बहन के लिए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट भी नहीं किया। इससे कयास लग रहे हैं कि उनके बीच शादी को लेकर अनबन है।

    Luv Sinha

    बीते दिन हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से कहा था कि लव सिन्हा ने बहन सोनाक्षी सिन्हा की जहीर संग शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है और इस पर बोलने से पहले दो-तीन दिन का समय मांगा है। खबर के मुताबिक, वह इस बारे में उत्तर देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha की शादी की इनसाइड तस्वीरें न करें मिस, हुमा कुरैशी ने दिखाया पार्टी में कैसा था माहौल

    रिएक्शन वाली खबर पर भड़के लव सिन्हा

    मगर अब सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए इस रिएक्शन वाली खबर पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस खबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और तंज कसते हुए लिखा, "एक 'सोर्स', उन्हें बेहतर सोर्सेस की जरूरत है।"

    मालूम हो कि जब सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें आई थीं, तब लव सिन्हा ने इस बारे में रिएक्शन देते हुए कहा था कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि शादी को लेकर उनके परिवार में कुछ तनाव था, जो अब खत्म हो गया है। हालांकि, यह किस वजह से था, इस बारे में कुछ पता चल नहीं पाया है। 

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ने कॉपी किया Anushka Sharma का रिसेप्शन लुक, सिल्क साड़ी ही नहीं, ये चीजें भी थीं सेम टू सेम