Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha ने कॉपी किया Anushka Sharma का रिसेप्शन लुक, सिल्क साड़ी ही नहीं, ये चीजें भी थीं सेम टू सेम

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 04:10 PM (IST)

    शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून को शादी की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ...और पढ़ें

    Sonakshi Sinha and Anushka Look (Photo Instagram)
    Sonakshi Sinha and Anushka Look (Photo Instagram)

    HighLights

    1. अनुष्का शर्मा ने 7 साल पहले पहनी थी ऐसी साड़ी
    2. दिल्ली वाले रिसेप्शन में अनुष्का ने पहनी थी साड़ी
    3. दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने कर लिया कॉपी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal)  लंबे समय तक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के स्टेटस को एन्जॉय कर 23 जून को मिस्टर एंड मिसिज बने। इस कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण में रजिस्टर्ड मैरिज की और शाम को मुंबई के आलीशान रेस्टोरेंट में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी। इस दौरान कई सेलेब्स नजर आए। एक्ट्रेस जहां सुबह ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आई थी।

    तो वहीं शाम को रेड कलर की सिल्क साड़ी में दिखाई दी। सोशल मीडिया पर उनकी लुक्स के चर्चे तो हो रहे हैं, लेकिन साथ-साथ कॉपी करने का भी टैग लगता नजर आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने जो ओवरऑल थीम और अटायर चुने थे, वो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के शादी रिसेप्शन की याद दिला गया। ऐसा हम नहीं लोगों को सोशल मीडिया पर उनका लुक सेम लग रहा है

    सोनाक्षी सिन्हा का लुक

     अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिसेप्शन में गोल्डन धागों से बनी रेड और गोल्डन बनारसी साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपनी साड़ी के साथ एक हैवी ब्राइडल नेकलेस भी कैरी किया हुआ था और कानों में झुमके और हाथों में लाल चूड़ियां पहनी हुई थी।

    यह भी पढ़ें-  Kajol संग डांस करते वक्त इमोशनल हुईं Sonakshi Sinha, नई नवेली दुल्हन की आंखों से छलके आंसू

    इसी के साथ माथे पर लाल बिंदी भी लगाई हुई थी और सिंदूर से अपनी मांग भरी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने बालों में गजरा भी लगाया हुआ था।

    अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन लुक 

    अब एक्ट्रेस का ये लुक हू ब हू अनुष्का शर्मा से मिलती नजर आ रहा है। जो उन्होंने 7 साल पहले कैरी किया था। फोटो में देख सकते हैं कि दोनों एक्ट्रेस का लुक पूरा-पूरा एक जैसा नजर आ रहा है। बता दें, अनुष्का ने ये लुक दिल्ली वाले रिसेप्शन में कैरी किया था।

    खबरें और भी

    अनुष्का ने डिजाइनर सब्यासाची की रेड बनारसी साड़ी पहनी थी। इसके साथ हेवी अनकट डायमंड से बनी गोल्डन जूलरी, माथे पर रेड बिंदी और पूरी मांग भरी थी। बता दें, विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 में सात समंदर पार इटली में रचाई थी। 

    यह भी पढ़ें-  Sonakshi Sinha की शादी में नजर नहीं आए लव और कुश, जानें फिर किस एक्टर ने निभाई भाई की जिम्मेदारी?