यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonakshi Sinha की शादी में नजर नहीं आए लव और कुश, जानें फिर किस एक्टर ने निभाई भाई की जिम्मेदारी?
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी रचाई। इस कपल की शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त भी शामिल हुए लेकिन फैंस को एक्ट्रेस के भाई लव और ...और पढ़ें

HighLights
- साकिब सलीम ने निभाई भाई वाली रस्म
- फैमिली फोटो में नहीं दिखे लव और कुश ?
- क्या इस शादी से खुश नहीं है शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha Bridal Entry: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सात की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं। 23 जून को इस कपल ने अपने-अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। वहीं कुछ देर बाद इस कपल ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज भी साझा की।
सोनाक्षी सिन्हा का अनदेखा वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद सोशल मीडिया पर कपल्स की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शर्माते हुए फूलों की चादर के बीच अपनी एंट्री करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल रही है और थोड़ी नर्वस भी नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Kajol संग डांस करते वक्त इमोशनल हुईं Sonakshi Sinha, नई नवेली दुल्हन की आंखों से छलके आंसू
क्या शादी में नहीं शामिल हुए सोनाक्षी के भाई ?
इस दौरान अभिनेता साकिब सलीम भाई वाली रस्म करते नजर आ रहे हैं। साबिक को देख सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे है कि एक्ट्रेस के दोनों भाई शामिल नहीं हुए। हालांकि, लव और कुश की कोई तस्वीर भी अभी तक सामने नहीं आई है।
View this post on Instagram
पेरेंट्स का लिया आशीर्वाद
इसके अलावा कपल का दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें जहीर इकबाल सोनाक्षी के पेरेंट्स का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं।
'मेरा कोई कमेंट या इन्वॉल्वमेंट नहीं है'
बीते दिनों ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी के भाई लव ने इस शादी पर कमेंट करते हुए कहा था कि , 'मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं। ऐसी कोई खबर अगर आ रही है तो मेरा कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं है'।