Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maa Inti Bangaram X Review: 'मां इंति बंगारम' का असली सोना निकलीं Samantha, एक्ट्रेस के कमबैक पर क्या बोले दर्शक?

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 02:15 PM (IST)

    Samantha Ruth Prabhu की मोस्ट अवेटेड 'मां इंति बंगारम' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शकों ने इस पर अपने रिव्यू भी शेयर कर दिए हैं। ...और पढ़ें

    सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम हुई रिलीज

    सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम हुई रिलीज

    HighLights

    1. सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम हुई रिलीज

    2. दर्शकों ने सामंथा की फिल्म का किया रिव्यू

    3. 19 जून को थिएटर में फिल्म ने दी दस्तक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन कॉमेडी ड्रामा मां इंति बंगारम आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब दर्शकों ने इस पर अपने रिव्यू भी दे दिए हैं। आइए जानते हैं सामंथा का कमबैक दर्शकों को कैसा लगा?

    'मां इंति बंगारम' X रिव्यू-

    सामंथा की मां इंति बंगारम (Maa Inti Bangaram) थिएटर में देखने के बाद दर्शकों ने सामंथा की फिल्म का रिव्यू एक्स पर शेयर किया। एक ने लिखा, 'ये फिल्म ब्लॉकबस्टर है, सामंथा क्या कमबैक किया है'। एक ने लिखा, 'भले ही कहानी प्रीडिक्टेबल हो, भले ही कोई खास ट्विस्ट ना हो लेकिन फिर भी आप इसे सामंथा के लिए बिना पलक झपकाए देखेंगे। 

     

    दर्शकों को लगी ये कमी

    एक ने कमेंट किया, 'वो प्रेमिका भी है वो फाइटर भी है लेकिन वो मां इंति बंगारम (Maa inti Bangaram) पहले है'। एक ने लिखा, 'कहानी जानी-पहचानी, लेकिन पेश करने का तरीका बोरिंग शुरू से आखिर तक कहानी जानी-पहचानी और पहले से अंदाजा लगाई जा सकने वाली है, जिसे बहुत ही सपाट तरीके से दिखाया गया है। हालांकि, पहले हिस्से के मुकाबले दूसरा हिस्सा थोड़ा बेहतर है, लेकिन बेकार बैकस्टोरी, कमजोर विलेन और दिलचस्प पलों की कमी की वजह से फिल्म में दिलचस्पी बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। इमोशन्स का असर कम ही दिखता है और फिल्म पूरी तरह से कोई खास रफ्ता नहीं पकड़ पाती।

     

    यह भी पढ़ें- खुशबू बिखेरकर मालामाल हो रहे हैं सितारे, Ranbir Kapoor समेत इन स्टार्स ने शुरू किया Perfume का बिजनेस

    खबरें और भी

    सामंथा ने अपने रोल में अच्छा काम किया है और बीच-बीच में कॉमेडी के कुछ हल्के-फुल्के पल अच्छे लगते हैं। हालांकि, खराब बैकग्राउंड म्यूजिक और बेअसर कहानी कहने के तरीके की वजह से फिल्म कोई खास छाप नहीं छोड़ पाती। औसत से कम।

     

    एक ने अपने रिव्यू में लिखा, 'दिल खुशियों से भरा है। हमारे पहले प्रीमियर शो के बाद हम! सैम कितनी शानदार थीं, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। एक्टिंग से लेकर एक्शन, कॉमेडी से लेकर इमोशन तक, वह हर फ्रेम में कमाल की थीं। 'मा इंति बंगारम' को चमकते हुए देखकर बहुत गर्व और खुशी हो रही है। 'मा इंति बंगारम' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है'। 

     

    एक ने कमेंट किया, 'मां इंति बंगारम भले ही यह अंदर से पूरी तरह 'शुद्ध सोना' न हो, लेकिन Samantha की वजह से इसकी चमक बरकरार है 'मा इंति बंगरम' (Maa Inti Bangaram) एक जाने-पहचाने फ्लैशबैक-आधारित फॉर्मूले पर चलती है। सामंथा का किरदार एक बड़े परिवार में सबसे बड़ी बहू के तौर पर एंट्री करता है, जिसका अतीत रहस्यमयी है। फिल्म का पहला हिस्सा ज्यादातर पारिवारिक ड्रामा पर केंद्रित है और इंटरवल के बाद कहानी अपनी सही लय पकड़ती है।

     

    इसकी सबसे बड़ी कमी इसकी घिसी-पिटी कहानी है, जो पहले देखी हुई सी लगती है।गुलशन देवैया का काम दमदार है, जबकि राज निदिमारू की राइटिंग कभी-कभी धीमी और वेब-सीरीज जैसी लगती है। 

    मां इंति बंगारम के बारे में

    मां इंति बंगाराम एक 2026 भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो बीवी नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित और त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के तहत सामंथा, राज निदिमोरु और हिमांक रेड्डी दुव्वुरु द्वारा निर्मित है। फिल्म में गुलशन देवैया, दिगंत मनचले, गौतमी और श्रीमुखी के साथ सामंथा मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Samantha को 'धोखा' देने वाले दावों पर भड़के नागा चैतन्य, ट्रोलर्स को सबक सिखाने पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट!