Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खुशबू बिखेरकर मालामाल हो रहे हैं सितारे, Ranbir Kapoor समेत इन स्टार्स ने शुरू किया Perfume का बिजनेस

    Updated: Sat, 02 May 2026 04:38 PM (IST)

    बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के कई सितारे परफ्यूम से करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। फिल्मी गलियारों में किनके पास परफ्यूम का बिजनेस है, जानिए इस बारे ...और पढ़ें

    परफ्यूम बिजनेस से मोटा पैसा कमा रहे हैं सितारे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    परफ्यूम बिजनेस से मोटा पैसा कमा रहे हैं सितारे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों में अभिनय के अलावा कई सितारों ने साइड में अपना बिजनेस भी शुरू किया और कुछ तो सफल अभिनेता-अभिनेत्री होने के साथ-साथ सक्सेसफुल बिजनेसमैन और बिजनेसवुमन भी हैं। पिछले कुछ सालों में सेलेब्स का इंट्रेस्ट परफ्यूम के बिजनेस में बढ़ रहा है। 

    कई फिल्मी सितारों ने परफ्यूम का बिजनेस शुरू किया है और आज वह करोड़ों कमाकर मालामाल हो रहे हैं। किन सेलेब्स का परफ्यूम में बिजनेस है, चलिए आपको बताते हैं...

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

    रणबीर कपूर ने ARKS ब्रांड के तहत अपने Scent का बिजनेस शुरू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर के परफ्यूम का बिजनेस काफी अच्छा चल भी रहा है। करीब 1 करोड़ के आसपास रेवेन्यू भी आ रहा है। इसकी 100 एमएल की शीशी करीब 5,499 रुपये तक की है।

    Ranbir Kapoor

    सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)

    सामंथा रुथ प्रभु ने भी एक परफ्यूम बिजनेस शुरू किया है। उन्होंने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड सीक्रेट एल्केमिस्ट के जरिए परफ्यूम बिजनेस शुरू किया है। एक्ट्रेस का दावा है कि यह परफ्यूम टॉक्सिन फ्री है। यह रीजनेबल प्राइस में मौजूद है। 100 ml की शीशी 2,999 रुपये की है।

    रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)

    रश्मिका मंदाना का डियर डायरी नाम से एक परफ्यूम बिजनेस है। पिछले साल जुलाई में ही एक्ट्रेस ने अपना परफ्यूम बिजनेस शुरू किया था। एक्ट्रेस ने अपने एक परफ्यूम का नाम नेशनल क्रश रखा है। इस नाम से फैंस उन्हें बुलाते हैं। रश्मिका के परफ्यूम की 100 ml की शीशी 2,599 रुपये में है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor की बर्थडे पार्टी में सारी लाइमलाइट चुरा ले गईं करीना कपूर, जाह्नवी से भी नजरें हटा पाना मुश्किल

    Rashmika Mandanna

    सेलेना गोमेज (Selena Gomez)

    सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा हॉलीवुड स्टार सेलेना गोमेज एक बिजनेसवुमन भी हैं। वह सालों से अपना कॉस्मेटिक ब्रांड चला रही हैं और अब उन्होंने परफ्यूम ब्रांड भी शुरू कर दिया है। उनके ब्यूटी ब्रांड रेयर ब्यूटी के तहत कई फ्लेवर में परफ्यूम मिलते हैं। एक्ट्रेस के परफ्यूम के 50ml की कीमत 75 डॉलर (7 हजार रुपये के करीब) है।

    यह भी पढ़ें- गजनी की 'कल्पना' का बदल गया पूरा हुलिया, 18 साल बाद ऐसी दिखती हैं एक्ट्रेस Asin