Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4000 करोड़ी Ramayana के बाद बॉक्स ऑफिस पर चलेगा 'ब्रह्मास्त्र' या मचेगी 'धूम'? रणबीर कपूर की झोली फिर मालमाल!

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 04:01 PM (IST)

    रणबीर कपूर 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' के बाद अपनी अगली फिल्म की तलाश में हैं। वह 'एनिमल पार्क' से पहले 'ब्रह्मास्त्र 2' या 'धूम 4' में से किसी एक को फाइ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रणबीर कपूर इन दिनों कर रहे 'रामायण' की शूटिंग

    2. 'एनिमल पार्क' से पहले नई फिल्म की तलाश में एक्टर

    3. 'ब्रह्मास्त्र 2' या 'धूम 4' में से किसे चुनेंगे एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने करियर के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुके हैं। इस वजह से एक्टर अपना हर एक कदम बहुत सोच-समझकर उठा रहे हैं। फिल्मों का चुनाव करना उनके लिए सबसे बड़ा टास्क है।

    अभिनेता फिलहाल 'रामायण' (Ramayana) और 'लव एंड वॉर' (Love and War) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिनके अक्टूबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद वो एनिमल के पार्ट 2 में नजर आएंगे। 'एनिमल पार्क' की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट पर विचार करना शुरू कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- 2027 में दस्तक देगी Love & War; भंसाली की फिल्म में रणबीर-आलिया और विक्की का दिखेगा 'महासंगम'

    पिंकविला के अनुसार, रणबीर कई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और उनका इरादा 'एनिमल पार्क' से पहले एक फिल्म फाइनल करने का है। रणवीर चाहते हैं कि इसका निर्माण 2027 के अंत तक शुरू हो जाए।

    क्या चुनेंगे रणवीर सिंह?

    हालांकि बात अगर सही निर्णय की करें तो रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने 425 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म की परफॉर्मेंस वैसी नहीं रही जैसी कि मेकर्स को इससे उम्मीद थी। फिल्म का बजट भी 410 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। वहीं अगर रणबीर धूम 4 चुनते हैं जो ये उनके जॉनर के हिसाब से एक तरीके की एकदम नई फिल्म होगी। अभी तक धूम फ्रेंचाइज की आखिरी पार्ट धूम 3 साल 2013 में रिलीज हुआ था तभी से मेकर्स इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    इसको लेकर कई अन्य एक्टर्स का नाम सामने आ चुका है लेकिन फाइनल नाम रणबीर का ही है। इसके अलावा अभिषेक बच्चन वाले रोल के लिए विक्की कौशल के नाम की चर्चा है।

    रणबीर के हाथ में होगा अंतिम निर्णय

    फिलहाल, अभी रणवीर के पास अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित मचअवेटेड रीबूट 'धूम 4' हैं। रणबीर ने 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'धूम 4' दोनों फिल्मों की कहानी सुनी है और उन्हें दोनों फिल्मों की दुनिया पसंद आई है। अब इन दोनों में से एक्टर क्या चुनते हैं इस पर अंतिम निर्णय रणवीर पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद लेंगे।

    खबरें और भी

    Ranbir

    कास्टिंग की वजह से फंस रहा मामला

    धूम 4 अभी एकदम प्रारंभिक स्टेज में है। अभी ये तय नहीं हुआ है कि इसे डायरेक्ट कौन करेगा। वहीं ब्रह्मास्त्र 2 की कास्टिंग में मामला फंस रहा है। इसके सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रणवीर के अपोजिट कास्ट करने की बात थी। उनका कैरेक्टर का नाम अमृता बताया जा रहा था। रणबीर के कैरेक्टर का नाम देव है। चूंकि दीपिका अभी अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं इस वजह से मेकर्स को अब दूसरे ऑप्शन देखने पड़ेंगे।

    Ranbir (23)

    इसके अलावा रणबीर अन्य डायरेक्टर्स से भी मिल रहे हैं और बातचीत जारी है। एक्टर रामायण 2 और एनिमल पार्क के बीच में एक फिल्म फाइनल करना चाहते हैं। संदीप वांगा रेड्डी एनिमल पार्क की शूटिंग 2027 के अंत में शुरू कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'श्रीराम का रोल करने के लिए साहस...', रणबीर कपूर की Ramayana पर आया अनुराग बसु का रिएक्शन