Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor की बर्थडे पार्टी में सारी लाइमलाइट चुरा ले गईं करीना कपूर, जाह्नवी से भी नजरें हटा पाना मुश्किल

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 08:26 AM (IST)

    Sonam Kapoor Birthday Bash बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज 40 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री ने बीती रात को अपने खास दोस्तों के साथ अपना ग्रैंड बर्थडे सेलि ...और पढ़ें

    सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में सितारों का मेला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में सितारों का मेला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनम कपूर ने मनाया अपना 40वां जन्मदिन
    2. सोनम के बर्थडे पर पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स
    3. लंदन में पति के साथ रहती हैं सोनम कपूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonam Kapoor Birthday Bash: बी-टाउन की फैशनिस्टा सोनम कपूर के बर्थडे की शाम हसीन करने के लिए कई सेलिब्रिटीज उनके बंगले में पहुंचे। सोनम के कजिंस से लेकर उनकी बेस्टी तक ने उनके जन्मदिन को और भी शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान 44 साल की करीना कपूर ने अपने लुक से फैंस का दिल चुरा लिया।

    सोनम कपूर 9 जून को 40 साल की हो गईं। जन्मदिन से पहले की शाम उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बंगले पर एक शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। हीरोइनों ने ग्लैमरस लुक में बर्थडे गर्ल सोनम को भी टक्कर दे डाली, खासकर करीना और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने।

    येलो लुक में करीना कपूर का जलवा

    सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ पहुंचीं। सैफ व्हाइट शर्ट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं करीना ने येलो आउटफिट में अपना ग्लैमर लुक फ्लॉन्ट किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    करीना कपूर ने एक स्लिट येलो कलर का गाउन पहना था जिसे उन्होंने ईयररिंग्स से स्टाइल किया था। आंखों में काजल, खुले बाल और मिनिमल मेकअप में करीना बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, करिश्मा ने फ्लोरल गाउन पहना था और स्मोकी आईज-पिंक लिप शेड से अपने लुक को चार्मिंग बनाया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इस शख्स की याद में रैम्प पर ही रो पड़ीं Sonam Kapoor, यूजर्स बोले- 'ओवरएक्टिंग के लिए 10 रुपये कट'

    जाह्नवी ने फ्लॉन्ट किया ग्लैमरस लुक

    जाह्नवी कपूर हमेशा से ही फैशन के मामले में अपनी चचेरी बहन सोनम कपूर के नक्शेकदम पर चली हैं। ऐसे में उनकी बर्थडे पार्टी में वह ग्लैमरस कैसे न लगें। उन्होंने पार्टी में ब्लू कलर की साटिन ड्रेस पहनी थी जिसमें वह देखते ही बन रही थीं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    सोनम की बर्थडे पार्टी में खुशी कपूर भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थीं। वहीं, खुशी की कजिन और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने लाइट ब्लू कलर की ड्रेस में सिंपल लुक फ्लॉन्ट किया था।

    Photo Credit - Instagram

    इन सेलेब्स के अलावा सोनम कपूर के बर्थडे बैश में उनके कजिन अर्जुन कपूर, प्रोड्यूसर करण जौहर, फैशन डिजाइनर-एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता और उनके पति भी पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: सब काम रोककर भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मैच देखने स्टेडियम पहुंचे Celebs, धोनी के साथ दिखे Sunny Deol