75 साल पहले विदेशी मैगजीन पर छाईं, इंटरनेशनल स्टार थीं Madhubala, हॉलीवुड फिल्मों के मिले थे ऑफर
मधुबाला हिंदी सिनेमा के अलावा एक ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाती थीं। जिसका प्रमाण 75 साल पहले एक इंटरनेशनल मैगजीन के कवर इमेज पर अभिनेत्री का फीचर ह ...और पढ़ें

ग्लोबल स्टार थीं मधुबाला (फोटो क्रेडिट- लाइफ मैगजीन)
HighLights
4 दशकों तक मधुबाला ने सिनेमा पर किया था राज
इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पर फीचर हुई थीं अदाकारा
हॉलीवुड के इस फिल्ममेकर ने दिया था ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल स्टार के तौर पर जाना जाता है। इसका मुख्य कारण ये भी है कि लंबे समय में वह हॉलीवुड सिनेमा में एक्टिव हैं। लेकिन उनसे पहले मधुबाला (Madhubala) एकमात्र ऐसी हिंदी फिल्म अभिनेत्री थीं, जिनको ये उपाधि मिली थी।
हैरान करने वाली बात ये थी कि उन्होंने एक भी अंग्रेजी फिल्म में कभी काम नहीं किया और हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया था। 75 साल पहले एक विदेशी मैगजीन के कवर इमेज पर मधुबाला को फीचर किया गया था और उन्हें ग्लोबल स्टार कहा गया। पूरा मामला क्या था, आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं-
इंटरनेशनल मैगजीन के लिए फीचर हुई थीं मधुबाला
बात उस समय की जब हिंदी सिनेमा ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा था। उस वक्त 1951 में इंटरनेशनल अमेरिकी मैगजीन लाइफ (Life Magazine) का कवर इमेज सामने आया, जिसमें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा मधुबाला की तस्वीर छपी हुई थी

यह भी पढ़ें- एक सॉरी की वजह से तोड़ा Dilip Kumar से रिश्ता...7 अफेयर्स के बाद भी तन्हाई में बीता जीवन, कहानी मधुबाला की
जिस पर लिखा था- वह भारतीय सिनेमा जगत की सबसे बड़ी स्टार हैं। इस कवर मैगजीन ने दुनियाभर में सनसनी मचा दी और हर कोई मधुबाला की खूबसूरती का दीवाना होने लगा। इसके बाद हॉलीवुड के एक मशहूर फिल्ममेकर फ्रैंक कैप्रा ने मधुबाला को अपनी फिल्म का ऑफर दिया, जिसे अभिनेत्री रिजेक्ट कर दिया था।
खबरें और भी
-1771248938314.jpg)
इसके बाद एक दिग्गज अमेरिकन क्रिटिक डेविड कोर्ट ने मधुबाला के बारे में एक कोट लिखते हुए कहा था- वह विश्व की सबसे बड़ी स्टार हैं, लेकिन कमाल की बात ये है कि वह बेवर्ली हिल्स से नहीं आती हैं। आपको बता दें कि उस दौर में किसी भी अभिनेत्री को इस तरह से वैश्विक स्तर पर पहचान नहीं मिली थी, जिस तरह से मधुबाला ने अपना जलवा बिखेरा था।
1 लाख से ज्यादा की फीस
कहा जाता है कि 1951 में मधुबाला एक फिल्म के लिए 1.5 लाख के करीब मोटी फीस वसूलती थीं। बड़े-बड़े लीड एक्टर्स के सामने मधुबाला का स्टारडम सबसे अलग और खास था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर की सबसे कल्ट एंड क्लासिक फिल्म रही मुगल-ए-आजम के लिए 3 लाख से ज्यादा की रकम चार्ज की थी। बता दें कि मधुबाला का एक्टिंग करियर 4 दशक तक चला था।