4 इलेक्ट्रिशियन और एक अनजान शख्स, हुआ कुछ ऐसा; डर के मारे जोर-जोर से 'धक-धक' करने लगा था Madhuri Dixit का दिल
माधुरी दीक्षित आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पढ़ें वह किस्सा, जब एक्ट्रेस के घर चार स्विचबोर्ड ठीक करने वालों के साथ एक अनजान शख्स ...और पढ़ें

माधुरी दीक्षित मना रही हैं 59वां जन्मदिन। Photo- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब माधुरी दीक्षित ने 'निशा' बनकर 'उंहू-उंहू' किया, तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गईं। जब वह 'चंद्रमुखी' बनकर 'देवदास' में नाचीं, तो उनके चाहने वाले भी उनके साथ थिरकने लगे। 90 के दशक की माधुरी वह एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी स्माइल से भी सबको 'मोहिनी' बनकर मोहित कर लिया।
क्या आप कभी यह सोच सकते हैं कि सबकी धड़कनें बढ़ाने वाली बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का दिल भी किसी को देखकर जोर-जोर से धड़क सकता है? नहीं ना! लेकिन ऐसा हुआ था। जब माधुरी दीक्षित के घर में एक अनजान शख्स घुस आया था, तो एक्ट्रेस थोड़ा घबरा गई थीं। क्या है यह पूरा किस्सा? पढ़ें विस्तार से:
माधुरी दीक्षित के घर जब घुस आए थे पांच शख्स
माधुरी दीक्षित 15 मई 2026 अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हम फैंस को उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं। दरअसल, माधुरी दीक्षित साल 2022 में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द फेम गेम' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में आई थीं। तब एक्ट्रेस ने एक अनजान शख्स से जुड़ा किस्सा शेयर किया था, जो उनके घर में घुस आया था और जाने का नाम ही नहीं ले रहा था। एक्ट्रेस ने बताया था,
"एक बार मेरे घर का स्विचबोर्ड खराब हो गया था, तो उसे रिपेयर करने के लिए कुछ लोग आए। दुर्भाग्य यह था कि मैं उस वक्त घर पर ही थी। एक छोटा-सा स्विचबोर्ड था और उसे ठीक करने चार लोग आए हुए थे। उनके साथ एक पांचवां आदमी भी पीछे-पीछे चल रहा था। उन्होंने पूछा कि कौन-सा स्विचबोर्ड सही करना है? मैंने उन्हें कहा, 'ये वाला'। एक आदमी स्विचबोर्ड खोल रहा था, दूसरा उसे देख रहा था और तीसरा-चौथा उसे ठीक कर रहे थे। सब ठीक होने के बाद मैंने उनसे कहा कि अब सब सही है, आप लोग जा सकते हैं। चारों लोग निकल गए, लेकिन वह पांचवां आदमी पीछे ही रह गया।"
यह भी पढ़ें- 36 साल पहले आई फिल्म ने साउथ में मचाया था गदर! दो बार बना रीमेक; आज भी हर आशिक की पहली पसंद है ये 'कल्ट' मूवी
माधुरी दीक्षित ने थोड़ा घबराकर पूछा ये सवाल
माधुरी दीक्षित ने किस्सा शेयर करते हुए आगे कहा, "मैं थोड़ा घबरा गई, मैंने उस शख्स से पूछा- क्या हुआ, आप नहीं जा रहे हैं इनके साथ? तो वह शख्स हंसकर मुझसे बोलता है- 'कहां? हम इनके साथ नहीं, हम तो आपको देखने आए हैं।' वह उन लोगों के साथ ऐसे ही मेरे घर में घुस आया था।"
खबरें और भी
सिनेमाघरों के बाद OTT पर छाईं माधुरी दीक्षित
'हम आपके हैं कौन' से लेकर 'खलनायक', 'दयावान', 'राम लखन', 'त्रिदेव', 'परिंदा', 'तेजाब', 'दिल', 'दिल तो पागल है', 'बेटा', 'डेढ़ इश्किया', 'कलंक' और हालिया रिलीज 'भूल भुलैया 3' जैसी सफल फिल्में देने वालीं माधुरी दीक्षित 59 साल की उम्र में भी लगातार बड़े पर्दे पर काम कर रही हैं। इसी के साथ वह ओटीटी की दुनिया की भी क्वीन बन चुकी हैं। 'द फेम गेम' के अलावा हाल ही में उन्होंने 'मिसेज देशपांडे' जैसी क्राइम-थ्रिलर सीरीज में एक सीरियल किलर का शानदार किरदार अदा किया है। इसके अलावा, वह बहुत जल्द डार्क-कॉमेडी फिल्म 'मां-बहन' (Maa Behen) में दिखाई देंगी, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।