Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डायरेक्टर की अटपटी डिमांड के कारण 45 मिनट तक रूम में बंद रही थीं Madhuri Dixit, मिली थी धमकी

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 05:56 PM (IST)

    माधुरी दीक्षित का शुरुआती फिल्मी करियर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। उनके सामने एक डायरेक्टर ने ऐसी अटपटी डिमांड रख दी थी, जिसकी वजह से वह अपने ड्रेसिं ...और पढ़ें

    माधुरी दीक्षित ने सीन के लिए किया था मना/ फोटो- Instagram

    माधुरी दीक्षित ने सीन के लिए किया था मना/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लाखों फैंस का दिल धड़काने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो आज के समय में अपनी शर्तों पर काम करती हैं। उनकी एक मुस्कान ही फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है।

    हालांकि, माधुरी दीक्षित के करियर में भी 80 के दशक में वह समय आया था, जब निर्देशक ने उनके सामने एक ऐसी अटपटी डिमांड रखी थी, जिससे एक्ट्रेस काफी घबरा गई थीं। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने उनकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन निर्देशक ने उनकी एक न सुनी। क्या है माधुरी दीक्षित-अमिताभ बच्चन से जुड़ा यह किस्सा, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    शूटिंग के दिन मुकर गई थीं माधुरी दीक्षित

    माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन से जुड़ा यह किस्सा फिल्म 'शिनाख्त' के सेट का है, जिसका निर्देशन टीनू आनंद ने किया था। दरअसल, इस फिल्म में एक ऐसा सीन था, जिसमें माधुरी दीक्षित को ब्लाउज उतारकर सिर्फ ब्रा में गुंडों के सामने आना था। जब टीनू आनंद ने माधुरी दीक्षित को स्क्रिप्ट सुनाई थी, तो वह सीन करने के लिए तैयार थीं, लेकिन बाद में वह मुकर गईं।

    यह भी पढ़ें- 15 दिन में शूट हुआ था Devdas का हिट गाना, जमीन पर लेटकर किया गया था कोरियोग्राफ; 17 अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास

    टीनू आनंद ने फिल्म 'शिनाख्त' से जुड़ा यह किस्सा रेडियो नशा को दिए गए इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा, "मैंने जब माधुरी को यह नरेशन सुनाया था तो कहा था कि उन्हें अपना ब्लाउज उतारना है और पहली बार वह सिर्फ ब्रा में दिखाई देंगी। मैं सीन में उन्हें किसी भी घास या ढेर से नहीं छुपाऊंगा, क्योंकि सीन ऐसा था कि अमिताभ बच्चन को ढेर सारे गुंडे पकड़ते हैं और माधुरी को एक डायलॉग बोलना था। उन्हें कहना था कि 'तुम एक आदमी के पीछे पड़े हो, जबकि तुम्हारे सामने एक लड़की खड़ी है'। वह सिचुएशन बहुत ही इम्पोर्टेंट थी और मैं पहले दिन ही शूट करना चाहता था। उन्होंने भी हां बोल दिया था।"

    खबरें और भी

    madhuri dikshit

    माधुरी दीक्षित को डायरेक्टर ने दी थी धमकी

    टीनू आनंद ने आगे बातचीत में यह भी बताया था कि उन्होंने माधुरी दीक्षित को यह ऑप्शन भी दिया था कि वह अपनी ब्रा को खुद डिजाइन करवा लें, जिसमें वह कंफर्टेबल हों। सीन तैयार था, लेकिन एंड मोमेंट पर माधुरी दीक्षित ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह ब्रा में शूट करने में कंफर्टेबल नहीं हैं। वह 45 मिनट तक अपने ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आईं। जब टीनू आनंद चेक करने पहुंचे, तो उन्होंने कहा कि वह सीन नहीं करना चाहतीं।

    माधुरी दीक्षित की यह बात सुनकर टीनू आनंद को काफी गुस्सा आया। निर्देशक ने उन्हें फोर्स किया, लेकिन वह अड़ी रहीं। उनकी लास्ट मिनट पर सीन करने से इनकार करने की वजह से निर्देशक ने उन्हें फिल्म से बाहर निकालने की धमकी तक दे दी थी और सेट छोड़कर जाने को कह दिया था।

    madhuri

    अमिताभ बच्चन की भी नहीं मानी बात

    जब फिल्म के सेट पर माधुरी दीक्षित नहीं पहुंचीं, तो अमिताभ बच्चन ने शूटिंग डिले होने का कारण पूछा। टीनू आनंद ने जब उन्हें पूरा वाकया सुनाया, तो अमिताभ बच्चन ने निर्देशक को समझाने की कोशिश की। हालांकि, टीनू अपनी बात पर अड़े रहे और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि माधुरी को यह बात फिल्म साइन करने से पहले सोचनी चाहिए थी।

    इस घटना के बाद टीनू आनंद माधुरी का रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे थे, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी। हालांकि, इस फिल्म के कुछ ही सीन शूट हो पाए और बाद में निर्माता के साथ कुछ इशू की वजह से फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

    यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit के साथ रोमांस करते समय नर्वस हो जाते थे जग्गू दादा, बोले- 'उनकी आंखों में देखना...'