Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तुमसे मिलके ऐसा लगा...' Madhuri Dixit के साथ रोमांटिक हुए श्रीराम नेने, पति का प्यार देख शरमा गईं एक्ट्रेस

    Updated: Wed, 08 May 2024 04:46 PM (GMT+05:30)

    पूरी दुनिया को अपनी एक्टिंग और डांस का दीवाना बनाने वालीं Madhuri Dixit का चार्म आज भी बरकरार है। जिस एक्ट्रेस की अदाओं के लोग कायल है वो श्रीराम नेने ...और पढ़ें

    श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Madhuri Dixit and Sriram Nene Dance: बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज भी अपनी डांसिंग स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। इन दिनों माधुरी 'डांस दीवाने' शो जज कर रही हैं। हर बार भारती सिंह की कॉमेडी और कंटेस्टेंट्स के डांस की वजह से सुर्खियां बटोरने वाला ये शो इस बार माधुरी और श्रीराम नेने (Sriram Nene) की वजह से सुर्खियों में हैं।

    माधुरी और श्रीराम नेने का वीडियो हुआ वायरल

    माधुरी दीक्षित ने आज से 25 साल पहले डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी। कपल की ये अरेंज मैरिज थी, लेकिन इन इतने सालों बाद भी कपल का प्यार एक दूसरे के लिए ऐसे कायम है मानो इन्होंने लव मैरिज की हो। श्रीराम नेने कई मौकों पर अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। 

    'तुमसे मिलके...' पर श्रीराम-माधुरी का रोमांटिक डांस

    'डांस दीवाने' शो पर श्रीराम नेने स्पेशल मेहमान होंगे। चैनल की तरफ से शेयर किए गए प्रोमो में श्रीराम और माधुरी की सिजलिंग परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल छू लिया है। कपल ने 1989 में रिलीज हुई 'परिंदा' के हिट सॉन्ग 'तुमसे मिलके ऐसा लगा' पर रोमांटिक डांस किया। यह माधुरी दीक्षित की ही फिल्म है। 

    स्टेज पर श्रीराम ने माधुरी के साथ रोमांटिक डांस करते हुए गाने के जरिये ही अपने प्यार का इजहार भी किया। फैंस के बीच कपल का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

    यह भी पढ़ें: फिर साथ आईं Karisma Kapoor और Madhuri Dixit, 'दिल तो पागल है' की 'निशा' और 'पूजा' का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल

    खबरें और भी