विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लोगों को बेचारा बनने...' Lock upp से एक्जिट होते ही Madhuri Grover के तीखे बोल, अमीर- गरीब बयान पर दिया जवाब

Published: Wed, 15 Jul 2026 10:07 PM (IST)

माधुरी ग्रोवर ने 'लॉक अप' से बाहर आने के बाद अपने अमीर-गरीब वाले बयान पर सफाई दी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) का शो लॉक अप (Lock Upp) इन दिनों खूब चर्चा में है। शो के कंटेस्टेंट अपने बेतुके बयान और कंट्रोवर्शियल बातचीत की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी भी नजर आईं।

मैंने किसी को मना नहीं किया - माधुरी

हाल ही में माधुरी ने शो से बाहर निकलने के बाद अपने बयान से जुड़े विवाद पर सफाई पेश की। माधुरी ने कहा था,"अगर गरीब लोग ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं तो गरीबी बढ़ती है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब भी अपनी टिप्पणी पर कायम हैं, तो माधुरी ने उस बयान का बचाव करने से पहले जवाब दिया,"मैंने किसी को बच्चे पैदा करने से थोड़ी ना माना है।"

तेजस्वी प्रकाश से बात करते हुए, माधुरी ने बताया,"आज की जेनरेशन में प्रॉब्लम ही यही है कि लोग बच्चे नहीं पैदा करना चाह रहे। ये बात हो रही थी..." तेजस्वी ने बताया कि कई लोगों को उनकी टिप्पणियां असंवेदनशील लगीं। इसका जवाब देते हुए, माधुरी ने दोहराया, "अमीर लोग जितने ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब लोग जितने ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी।"

तेजस्वी से क्या बोलीं माधुरी?

तेजस्वी ने आगे कहा कि दर्शकों ने माधुरी के बयान का अलग-अलग मतलब निकाला है। हालांकि, माधुरी ने अपने रुख का बचाव करते हुए कहा,'लेकिन वही लोग तो देश चला रहे हैं। और कौन चला रहा है देश?" उन्होंने सवाल किया कि गरीब लोगों को रोजगार कौन मुहैया कराता है। माधुरी ने ट्रोल्स पर कटाक्ष करते हुए कहा, "सोशल मीडिया पर लोगों को बेचारे बनने का बहुत शौक है। 'अरे हमने गरीब बोल दिया।' आप खुद को गरीब समझोगे तो गरीब महसूस करोगे।'

माधुरी भले ही कम दिनों में ही शो से बाहर हो गई हैं, लेकिन वो और उनके बिजनेसमैन पति अशनीर उनकी जर्नी से खुश हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा और रियाज अली भी शो से एक्जिट हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- Akanksha Chamola का नया दावा, खुद को बताया एसेक्शुअल; कहा- अब लड़का-लड़की किसी को डेट...

यह भी पढ़ें- 8वीं क्लास में Ram Kapoor के साथ हुई थी छेड़छाड़, Lock Upp 2 में एक्टर ने बताया बचपन का 'ट्रॉमा'