Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akanksha Chamola का नया दावा, खुद को बताया एसेक्शुअल; कहा- अब लड़का-लड़की किसी को डेट...

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:38 AM (IST)

    Akanksha Chamola ने पहले भी बहुत कम उम्र में एक्टर गौरव खन्ना से शादी करने के बारे में बात की है। वह अभी रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 में हैं। ...और पढ़ें

    आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा

    आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा

    HighLights

    1. आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा

    2. सेक्सुअलिटी पर एक्ट्रेस ने की बात 

    3. क्या अब शादी नहीं करेंगी आकांक्षा? 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन एक्टर और बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की वाइफ और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने 'लॉक अप' के प्रीमियर पर बताया कि वह अपने पति, एक्टर गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही हैं। दोनों की शादी को लगभग दस साल हो चुके हैं। बाद में उन्होंने बताया कि गौरव से शादी से पहले वह बायसेक्शुअल थीं और मां नहीं बनना चाहती थीं। हाल के एपिसोड में आकांक्षा ने बताया कि वह एसेक्शुअल (Asexual) हो गई हैं।

    आकांक्षा ने क्या कहा?

    आकांक्षा सेल के अंदर वरुण यादव से बात कर रही थीं, जहां दोनों ने अपने रिश्तों के बारे में बात की। जब वरुण ने पूछा कि क्या वह कभी दोबारा शादी करेंगी, तो उन्होंने कहा कि नहीं, उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरे को डर बैठ गया है'।

    यह भी पढ़ें- Ram Kapoor ने अलायंस शो में आए गौरव खन्ना को पहचानने से किया इनकार, लोग बोले- 'जलन दिख रही है... '

    सेक्सुअलिटी पर बोलीं आकांक्षा चमोला

    जब वरुण ने उनसे उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में और पूछा, तो आकांक्षा ने कहा, 'सेक्सुअलिटी बदलती रहती है। आपके फेज के ऊपर होता है कि… मेरा अभी डिवोर्स हो रहा है मुझे अभी किसी से सेक्स नहीं चाहिए। लड़कियों के साथ भी नहीं चाहिए, आदमियों के साथ भी नहीं चाहिए। मेरा अलग फेज चल रहा है इसे कहते हैं एसेक्सुअल'।

     

    क्या अब शादी नहीं करेंगी आकांक्षा?

    इससे पहले, आकांक्षा ने शादी के बारे में बात की और कहा कि उनमें मैटरनल इंस्टिंक्ट नहीं है। उन्होंने कहा, '99% लोग शादी इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि आप बच्चे और परिवार चाहते हैं, आगे बढ़ना है वरना आप क्यों शादी करोगे। वह अपनी तरफ से गलत नहीं है और फिर बिग बॉस हुआ और मुझे एहसास हुआ कि गौरव को बच्चे चाहिए और मैं नहीं कर पा रही हूं। मैं उसे उस सिचुएशन में नहीं डालना चाहती'।

    खबरें और भी

    आकांक्षा ने यह भी बताया था कि वह बायसेक्सुअल हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं तारीफ करती हूं, मैं आकर्षित होती हूं उनकी तरफ। मुझे लगता है मेरा वो सुरक्षित स्थान है। बड़े होते हुए, मुझे लगता है कि यह बहुत पुरुष प्रधान दुनिया है तो हमेशा आप मम्मी, बहनों की तरफ जाते हो... कहीं ना कहीं जो कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है।

    akanksha (1)

    गौरव-आकांक्षा की लव स्टोरी

    आकांक्षा चमोला 'संतोषी मां', 'ये है आशिकी' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे पॉपुलर टेलीविजन शोज में काम कर चुकी हैं। गौरव खन्ना और आकांक्षा ने कुछ वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी। कहा जाता है कि उनकी मुलाकात और प्यार एक ऑडिशन के दौरान हुआ था। गौरव और आकांक्षा 24 नवंबर, 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में तीन दिन तक चले शानदार शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधे।

    यह भी पढ़ें- 'तुम अभी भी मेरी पत्नी...'लॉक अप 2 में जाकर Gaurav Khanna ने आकांक्षा की तलाक वाली बात का दिया जवाब, बताया सच