विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahabharat का अर्जुन कहां है गुम? एक्टिंग से दूर अब ऐसे गुजारा करता है ये एक्टर

Published: Sat, 17 May 2025 08:53 PM (IST)

साल 1988 और 1990 के बीच प्रसारित हुआ महाभरात (Mahabharat on TV) आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ ...और पढ़ें

अर्जुन के किरदार में फिरोज खान (फोटो-एक्स)
अर्जुन के किरदार में फिरोज खान (फोटो-एक्स)

HighLights

  1. महाभारत के अर्जुन बनकर मचाया धमाल
  2. फिरोज खान ने बदल लिया था नाम
  3. आज भी लोगों के जहन में बसा किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई निर्माताओं ने हिंदू महाकाव्य महाभारत को छोटे पर्दे पर फिर से बनाने का प्रयास किया है, लेकिन कोई भी बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि द्वारा बनाए गए महाभारत की बराबरी नहीं कर पाया है। दूरदर्शन पर साल 1988 से 1990 के बीच एक सीरीयल आया था जिसे लोग आज तक नहीं भूले। सीरियल का नाम था महाभारत और लोगों को इसके एक एक कैरेक्टर से प्यार हो गया। इतना ही नहीं आज भी उनके किरदारों को उनके असली नाम के बजाए निभाए गए किरदार से पहचाना जाता है,चाहे भगवान श्रीराम हों या सीता माता, हनुमान हो,कृष्णा हो या पांडव, जिन्होंने इसकी भूमिका निभाई उन्हें आज भी भगवान के तुल्य माना जाता है।

एक्टर ने बदल लिया था अपना नाम

सीरियल में मूलराज राजदा,समीर राजदा, बशीर खान, दारा सिंह जैसे कलाकारों ने काम किया। इन लोगों ने उस किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया। वहीं इस सीजन में एक किरदार ऐसा भी था जिसे हम आज तक नहीं भूले। ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर फिरोज खान को भला कौन भूल सकता है। उन्हें इस नाम से इतना पॉपुलैरिटी मिली कि उन्होंने अपना नाम बदलकर अर्जुन ही रख लिया। लोगों को काफी वक्त तक लगता रहा कि उनका असली नाम अर्जुन ही है।

यह भी पढ़ें: पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण बनेंगे Aamir Khan! ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर एक्टर ने दिया हिंट

यादगार बन गया था एक-एक किरदार

फिरोज खान दुर्योधन, अर्जुन, शकुनी मामा, युधिष्ठिर और भगवान श्रीकृष्ण के किरदार को कौन भूल सकता है। ये प्रेम ऐसा था कि अगर टीवी के अमजद खान गब्बर सिंह थे, अमरीश पुरी मोगैम्बो थे, शाहरुख खान राज और राहुल थे तो फिरोज खान अर्जुन थे।

बेटा भी कर चुका है बॉलीवुड डेब्यू

इसके अलावा फिरोज खान ने कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 90 के दशक की कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाया था। उनकी पत्नी का नाम कश्मीरा है। वे दो बेटियों और एक बेटे के पिता हैं। बेटे का नाम जिब्रान खान है जो पिछले साल रिलीज हुई फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड में नजर आया था। इसके अलावा जिबरान ‘कभी खुशी कभी गम’ में चाइल्ड एक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Amir Khan की इस फिल्‍म का 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से क्‍या है नाता, महाभारत में एक्टिंग के सवाल पर क्‍या बोले मिस्टर परफेक्शनिस्ट?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।