विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड की ये अभिनेत्री बनने वाली थी Mahabharat की द्रौपदी, आखिरी पल में रूपा गांगुली ने कैसे मारी बाजी

Published: Sat, 20 Apr 2024 04:09 PM (IST)

Mahabharat Star Cast बी आर चोपड़ा के माइथोलॉजिकल शो महाभारत की स्टार कास्ट को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। ...और पढ़ें

रूपा गांगुली कैसे बनीं महाभारत की द्रौपदी (Photo Credit-Jagran)
रूपा गांगुली कैसे बनीं महाभारत की द्रौपदी (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. दिलचस्प है महाभारत की स्टार कास्ट के चयन की कहानी
  2. रूपा गांगुली द्रौपदी के लिए नहीं मेकर्स की पहली पसंद
  3. इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ऑफर हुआ था द्रौपदी का रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत इंडियन टीवी इंडस्ट्री को वो धारावाहिक है, जिसकी चर्चा सालों बाद भी होती है। खासतौर पर बी आर चोपड़ा के इस माइथोलॉजिकल शो में सभी कलाकारों ने फैंस के दिलों पर अपने-अपने किरदार में दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। इससे कहां ज्यादा रोचक महाभारत (Mahabharat) के लिए स्टार कास्ट के चयन की कहानी थी, जो आपको काफी हैरान करेगी। 

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे के महाभारत की द्रौपदी का रोल सबसे पहले एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था। उसके बाद कैसे रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) इस शो की पांचाली बनकर लोकप्रिय बन गईं। 

इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था द्रौपदी का रोल

1987-88 में महाभारत का टेलीकास्ट दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। लेकिन इसके लिए स्टार कास्ट के सेलेक्शन की प्रक्रिया करीब दो साल पहले शुरू हो गई थी। महाभारत में भीष्म पितामह का रोल अदा करने वाले कलाकार मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भीष्म इंटरनेशनल यूट्यूब चैनल पर द्रौपदी के चयन की दिलचस्प स्टोरी को सुनाया। 

मुकेश के अनुसार- द्रौपदी के रोल के लिए रूपा गांगुली मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। उनसे पहले बी आर चोपड़ा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) को ये किरदार ऑफर किया था। उस वक्त जूही इतनी बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं थीं और वह इसके लिए राजी भी हो गईं। 

लेकिन बाद शायद जूही को कोई फिल्म गई और उन्होंने महाभारत की द्रौपदी बनने से इनकार कर दिया। इसके बाद मेकर्स ने नई द्रौपदी की तलाश शुरू कर दी है। जिसके लिए तमाम स्क्रीन टेस्ट और ऑडिशन भी हुए,  लेकिन फिर भी निर्माताओं को अपनी असली द्रौपदी नहीं मिली। 

ये भी पढ़ें- भीष्म पितामह नहीं, Mahabharat का 'अर्जुन' बनना चाहते थे मुकेश खन्ना, इस एक्टर की वजह से पलट गया पूरा खेल

जूही चावला के बाद इस साउथ एक्ट्रेस की हुई चर्चा

महाभारत की द्रौपदी के रोल के लिए जूही चावला की मना के बाद मेकर्स ने साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan) से इस भूमिका के लिए संपर्क साधा। ये वही राम्या हैं, जो आज के समय में बाहुबली की राजमाता के तौर पर जानी जाती हैं। 

लेकिन जूही के बाद राम्या ने किसी न किसी वजह से महाभारत से अपने नाम पीछे ले लिया। राम्या के साथ-साथ मेकर्स की लिस्ट में बंगाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली का नाम भी द्रौपदी के किरदार के लिए रेस में आगे चल रहा था और ऐसे में जब राम्या हटीं तो तुरंत ही रूपा महाभारत की पंचाली बन गईं। 

रूपा को क्यों मिला द्रौपदी का रोल

मुकेश खन्ना ने बताया कि बंगाली अभिनेत्री होने के नाते रूपा गांगुली की हिंदी काफी अच्छी थी और महाभारत जैसे महाकाव्य पर बनने वाले धारावाहिक में कलाकारों का शुद्ध हिंदी बोलना मेकर्स के लिए फायदे का साबित होता है। रूपा के हिंदी बोलने का हुनर उनके काम आया और अंत में वह बी आर चोपड़ा की महाभारत की पंचाली बनीं। 

इस शो में रूपा गांगुली ने अपनी कमाल की अदाकारी का शानदार उदाहरण पेश किया है। आलम ये है कि महाभारत पर कई टीवी सीरियल्स बनाए जा चुके हैं, लेकिन द्रौपदी की भूमिका के साथ जो न्याय रूपा ने किया वो अब तक कोई और अन्य अभिनेत्री नहीं कर पाई है। यही कारण है जो आज भी रूपा गांगुली को फैंस उनके असली नाम की बजाय महाभारत की द्रौपदी के नाम से ज्यादा जानते हैं। 

ये भी पढ़ें- कहां गुम हो गईं Mahabharat की 'उर्वशी', अर्जुन को दिया था किन्नर बनने का श्राप, जीवन जीने के लिए अब करती हैं ये काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।