विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भीष्म पितामह नहीं, Mahabharat का 'अर्जुन' बनना चाहते थे मुकेश खन्ना, इस एक्टर की वजह से पलट गया पूरा खेल

Published: Fri, 19 Apr 2024 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 09:30 PM (IST)

बी आर चोपड़ा की महाभारत छोटे पर्दे का सबसे सफल धारावाहिक माना जाता है। इस शो से जुड़े हर एक ...और पढ़ें

मुकेश खन्ना कैसे बने महाभारत के भीष्म पितामह (Photo Credit-X)
मुकेश खन्ना कैसे बने महाभारत के भीष्म पितामह (Photo Credit-X)

HighLights

  1. महाभारत का हिस्सा कैसे बने मुकेश खन्ना
  2. अर्जुन का रोल करना चाहते थे मुकेश
  3. इस एक्टर की वजह से मुकेश की बदल गई किस्मत

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत छोटे पर्दे का वो धारावाहिक है, जिसने लंबे अरसे तक दर्शकों का भरपूर मनोंरजन किया है। इस शो की स्टारकास्ट को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। खासतौर पर महाभारत के लिए कलाकारों के चयन पर कई रोचक किस्से मौजूद हैं। 

इस आधार पर आज हम आपको महाभारत के भीष्म पितामह यानी मुकेश खन्ना (Mukesh Khann) के इस माइथोलॉजिकल शो से जुड़ने की पीछे की कहानी बताने जा रहे हैं कि किस तरह से वह महाभारत (Mahabharat) के अर्जुन बनना चाहते थे। लेकिन अंत में वह बी आर चोपड़ा की महाभारत के भीष्म कैसे बन गए। 

अर्जुन बनने के लिए मुकेश खन्ना ने दिया था ऑडिशन

महाभारत को लेकर कई सारे किस्से आपने जरूर सुने और पढ़ें होंगे, लेकिन मुकेश खन्ना की कास्टिंग इस शो के लिए बड़ा ही रोचक मसला रही। भीष्म इंटरनेशनल यूट्यूब चैनल पर मुकेश ने महाभारत को लेकर खुलकर बात की है। उस दौरान उन्होंने बताया-

मैं महाभारत में अर्जुन और कर्ण का रोल करना चाहता था। गोफी पेंटल जो उस समय बी आर चोपड़ा की महाभारत के लिए कास्टिंग कर रहे थे, उनका कॉल आने पर मैंने उन्हें अपनी इच्छा बताई। वो इस पर राजी हो गए और मैंने अर्जुन के लुक में महाभारत के लिए ऑडिशन भी दिया। लेकिन धीरे-धीरे मेरे हाथ से अर्जुन और कर्ण का रोल निकल गया।

बाद में मुझे दुर्योधन का किरदार ऑफर हुआ, जो नेगेटिव होने की वजह से मैंने मना कर दिया। बात यहां तक पहुंच गई थी कि काफी दिनों बाद द्रोर्णाचार्य के रोल के लिए मैं राजी हो गया था, क्योंकि मुझे महाभारत का हिस्सा बनना था। 

ऐसे महाभारत के भीष्म पितामह बने मुकेश

अपनी बात को जारी रखते हुए मुकेश खन्ना आगे बताया- मैं द्रोणाचार्य के रोल के लिए महाभारत के सेट पर पहुंचा। वहां देखा महाभारत का जो किरदार निभाने वाले अभिनेता थे विजेंद्र घाटगेय, वो सेट पर नहीं आए और फिर पता लगा कि वह इस रोल को नहीं करना चाहते। 

इसके बाद गोफी ने मुझसे कहा कि यार तुम भीष्म की भूमिका निभा लो और इस तरह से मेरी झोली में महाभारत के भीष्म पितामह का आईकॉनिक रोल आया। 

ये भी पढ़ें- कहां गुम हो गईं Mahabharat की 'उर्वशी', अर्जुन को दिया था किन्नर बनने का श्राप, जीवन जीने के लिए अब करती हैं ये काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।