Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वो तो शुरुआत से ही...', जीनत अमान के लिव इन रिलेशनशिप बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 10:24 AM (GMT+05:30)

    Zeenat Aman का लिव इन रिलेशनशिप पर दिए गए बयान का मामला अब गरमाता हुआ नजर आ रहा है। कुछ दिनों पहले उन्होंने लोगों को शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में ...और पढ़ें

    जीनत अमान के लिव इन रिलेशनशिप बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार/ फोटो- Instagram
    जीनत अमान के लिव इन रिलेशनशिप बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मुकेश खन्ना ने जीनत अमान के बयान पर किया पलटवार
    2. हमारी संस्कृति में लिव इन रिलेशनशिप की मान्यता नहीं- मुकेश खन्ना
    3. मुकेश खन्ना ने जीनत अमान को सोच समझकर बोलने की दी सलाह

    जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री अपने फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। बीते दिनों ही कुछ फैंस को रिलेशनशिप सलाह देते हुए 'सत्यम शिवम सुन्दरम' एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी कपल को शादी जैसा फैसला लेने से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहिए।

    उनका ये बयान जहां फैंस को रास आया, तो वहीं कुछ पुराने दिग्गज कलाकार ने लिव इन रिलेशनशिप वाले बयान पर आपत्ति जताई है। मुमताज और सायरा बानो के बाद अब शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने जीनत अमान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

    सोच समझकर बोलना चाहिए-जीनत अमान

    मुकेश खन्ना हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो बेबाक बोल के लिए मशहूर हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने रणवीर सिंह को 'शक्तिमान' के किरदार के लिए चुने जाने पर आपत्ति जताई थी।

    यह भी पढ़ें: Zeenat Aman को लेकर दिए बयान से पलटीं मुमताज, Live In Relationship वाली बात पर दी सफाई, मांगी माफी

    अब हाल ही में उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए दिग्गज अभिनेत्री के लिव इन रिलेशनशिप पर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा,

    "हमारी संस्कृति और इतिहास में लिव इन रिलेशनशिप जैसी बात को कभी मान्यता नहीं दी गई है। यह तो पश्चिमी सभ्यता से आया है। इस बारे में जीनत अमान जो बातें कर रही हैं, उन्होंने तो पहले दिन से पश्चिमी सभ्यता के अनुसार ही जिंदगी जी है। लिव इन रिलेशन पर जीनत जो कह रही है कि इससे लड़का-लड़की एक दूसरे को पहचानेंगे। अरे साहब यह एक दूसरे को पहचानने की बात नहीं है। भारतीय संस्कृति में यह स्वीकार्य नहीं है। आप जरा सोचिए अगर लड़का-लड़की शादी से पहले एक दूसरे के साथ पति पत्नी की तरह लिव इन में रहते हैं और उनकी बात नहीं बनती, तो सोचिए दोनों पर क्या गुजरेगी। जो लोग ऐसी बातें बोल रहे हैं, उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए"।

    मुमताज ने भी लिव इन रिलेशनशिप का किया था विरोध

    मुकेश खन्ना से पहले अभिनेत्री मुमताज ने जीनत अमान ने लिव इन रिलेशनशिप बयान पर टिप्पणी करते हुए इस चलन का विरोध किया था।

    खबरें और भी

    सिर्फ उन्होंने ही नहीं, बल्कि अभिनेत्री सायरा बानो ने भी शादी से पहले साथ रहने पर अपने विचार व्यक्त किये थे। उन्होंने खुद को पुराने फैशन का बताते हुए कहा कि वह लिव इन जैसी चीजों का पक्ष नहीं लेंगी।

    यह भी पढ़ें: Zeenat Aman और मुमताज की 'लिव इन रिलेशनशिप' लड़ाई में कूदीं सायरा बानो, शादी के बिना साथ रहने पर रखी अपनी राय