Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    20 साल पहले Mahabharat के 'दु्र्योधन' ने डायरेक्ट की थी Salman Khan की फिल्म, 'अर्जुन' बने थे भाईजान

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 12:42 PM (IST)

    माइथोलॉजिकल टीवी सीरियल महाभारत (Mahabharat) से अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर को भला कौन नहीं जानता। दुर्योधन की भूमिका में उन्होंने अ ...और पढ़ें

    पुनीत इस्सर और सलमान खान (Photo Credit-Jagran)
    पुनीत इस्सर और सलमान खान (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. निर्देशक भी रह चुके हैं महाभारत के दु्र्योधन
    2. सलमान खान की फिल्म को किया डायरेक्ट
    3. पुनीत इस्सर और सलमान खान की बॉन्डिंग खास

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुनीत इस्सर सिनेमा जगत का वो नाम जिसे लोग महाभारत (Mahabharat) के दुर्योधन के तौर भी जानते हैं। इंडस्ट्री में विलेन कैटेगरी के रुतबे को उन्होंने अपने दमदार अभिनय से काफी ऊंचा उठाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एक्टर होने के साथ-साथ पुनीत इस्सर (Puneet Issar) डायरेक्शन के फील्ड में हाथ अजमा चुके हैं और किसी हल्के-फुल्के सुपरस्टार को नहीं बल्कि वह सलमान खान (Salman Khan) को डायरेक्ट कर चुके हैं।

    20 साल पहले सलमान की एक क्लट फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने अर्जुन का किरदार निभाया था और उसका निर्देशन पुनीत ने ही किया था। आइए वो कौन सी फिल्म थी, उसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

    पुनीत ने डायरेक्ट की कौन सी फिल्म

    महाभारत का दुर्योधन बनकर पुनीत इस्सर ने काफी शोहरत बटोरी है। इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता उन्होंने अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। अमिताभ बच्चन की आइकॉनिक फिल्म कुली से सिनेमा जगत में कदम रखने वाले पुनीत ने बतौर डायरेक्टर भी अपना योगदान दिया है। 

    ये भी पढ़ें- 'सुपरमैन' के डैडी बन चुके हैं Dharmendra, 'महाभारत' के इस एक्टर ने निभाई थी सुपरहीरो की भूमिका

    साल 2004 में सलमान खान स्टारर फिल्म गर्व- प्राइड एंड हॉनर (Garv) को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस फिल्म का निर्देशन पुनीत इस्सर ने ही किया था। फिल्म में भाईजान ने इंस्पेक्टर अर्जुन राणावत की भूमिका को अदा किया था।

    सलमान के साथ इस मूवी में उनके छोटे भाई अरबाज खान, अमरीश पुरी, फरिदा जलाल, शिल्पा शेट्टी और मुकेश ऋषि जैसे कलाकार भी मौजूद रहे। 

    कैसा रहा गर्व का प्रदर्शन 

    बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और पुनीत इस्सर की गर्व कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी इतनी ही आज भी लोग टीवी सेट पर इसे देखते हुए नजर आते है। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान के कैरेक्टर के बारे में भी फैंस अक्सर चर्चा करते दिखते हैं।

    खबरें और भी

    चर्चा की जाए इसकी कमाई की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के आधार पर गर्व ने 14.38 करोड़ का कारोबार किया था और एक एवरेज फिल्म साबित हुई। 

    क्या थी गर्व की कहानी

    फिल्म गर्व की कहानी एक भाई के इंतकाम पर आधारित है। दरअसल फिल्म में अर्जुन राणावत (सलमान खान) की बहन राखी (अंकाक्षा मल्होत्रा) का खलनायक जफर सुफारी अपने गुंडों के साथ मिलकर दुष्कर्म कर देता है।

    जिसका बदला लेने के लिए अर्जुन राणावत करीब 17 दरिदों को मौत के घाट उतार देता और कानून से अपने लिए फांसी की मांग करता है। हालांकि, कहानी के अंत में सब कुछ अर्जुन के पक्ष में जाता है। 

    पुनीत इन फिल्मों को भी किया निर्देशन

    सिर्फ सलमान खान की गर्व ही नहीं बल्कि इससे पहले और बाद में भी पुनीत ने कई फिल्मों का निर्देशन किया था। साल 1998 में आई फिल्म हिंदुस्तानी से पुनीत ने हिंदी सिनेमा में बतौर डायरेक्टर शुरुआत की और इसके बाद उन्होंने जय माता की, गर्व और आई एम सिंह जैसी फिल्में भी बनाई। 

    ये भी पढ़ें- Mahabharat में द्रौपदी का चीर हरण कर फंस गए थे दुर्योधन बने पुनीत इस्सर, जारी हो गया था गैर जमानती वारंट