Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संजय कपूर ने पत्नी को किया था चीट, पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर महीप बोलीं- 'अगर बेटी संग वही हुआ तो...'

    Updated: Mon, 13 May 2024 08:37 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर Sanjay Kapoor ने अपनी पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) को चीट किया था। एक्टर के कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहे हैं। मगर फिर भी महीप ने अपन ...और पढ़ें

    महीप कपूर ने पति संजय कपूर से मिले धोखे पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    महीप कपूर ने पति संजय कपूर से मिले धोखे पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. संजय कपूर से मिले धोखे पर बोलीं महीप कपूर
    2. संजय कपूर संग शादी न तोड़ने की बताई वजह
    3. इस वजह से संजय कपूर संग निभाया रिश्ता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sanjay Kapoor Extramarital Affair: 'सिर्फ तुम' और 'राजा' जैसी फिल्मों से मशहूर हुए अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने अपनी पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) को शादी में चीट किया था। इस बात का खुलासा खुद महीप ने साल 2022 में आई नेटफ्लिक्स सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में किया था।

    महीप कपूर ने बताया था कि शादी के शुरुआती समय में संजय कपूर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। अब एक हालिया इंटरव्यू में एक बार फिर महीप ने पति से मिले धोखे के बारे में बात की है।

    संजय कपूर के धोखे पर बोलीं पत्नी

    महीप कपूर ने बताया कि धोखे के बाद कैसे संजय अपनी बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के लिए और भी प्रोटेक्टिव हो गये, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी कभी यह सब सहे। महीप ने जूम के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि यह संजय हैं, जिन्हें ऐसा महसूस होता है। मुझे लगता है कि उन्होंने कई महिलाओं को डेट किया है, इसलिए उन्हें एहसास है कि कितनी बकवास हरकतें की हैं।"

    Sanjay Kapoor Family

    यह भी पढ़ें- Sanjay Kapoor ने पहली बार एक्टिंग से ब्रेक लेने का किया खुलासा, बोले- 'इज्जत और सम्मान नहीं खोना चाहता था'

    बेटी के लिए संजय कपूर को लगता है डर

    संजय कपूर रियल लाइफ में हर चीज से मूव ऑन कर लेते हैं, लेकिन बेटी के मामले में वह बहुत प्रोटेक्टिव हैं। महीप ने कहा, "वह अपनी बेटी के लिए पागल हो जाते हैं। यह सच है। वह मेरी बेटी और बेटे को लेकर मेंटल हो जाते हैं। वह वैसे ठीक रहते हैं, लेकिन शनाया को लेकर नहीं। मुझे उन्हें शांत करना पड़ता है। तब मुझे एहसास हुआ कि वह सोच रहे हैं कि अगर कोई लड़का भी उसके (शनाया) वही करे जो उन्होंने किया तो क्या होगा। वह बहुत सख्त हैं, लेकिन शनाया के मामले में वह बहुत शांत हैं।"

    Shanaya Kapoor

    संजय कपूर ने साल 1997 में महीप कपूर से शादी की थी। दोनों को दो बच्चे हैं- शनाया और जेहान। जल्द ही शनाया कपूर (Shanaya Kapoor Debut Movie) मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म 'वृषभ' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shanaya Kapoor New photos: शनाया कपूर की इन अदाओं पर दिल हार बैठेंगे आप, यकीन नहीं होता तो देखें तस्वीर