यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shanaya Kapoor New photos: शनाया कपूर की इन अदाओं पर दिल हार बैठेंगे आप, यकीन नहीं होता तो देखें तस्वीर
Shanaya Kapoor New photos शनाया कपूर ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं है लेकिन उनकी फैन फ्लोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shanaya Kapoor New photos: संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने हॉट एंड बोल्ड अवतार के साथ-साथ धमाकेदार डांस के लिए भी जानी जाती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर अपने चाहने वालों को ट्रीट देती रहती हैं, जिसमें कभी उनका स्वीट तो कभी बोल्ड अंदाज देखने को मिलता है। अब एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
शनाया कपूर ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी को डेनिम की एक जैकेट से कवर लिया हुआ हालांकि उनके फेस एक्सप्रेशन और दिलकश अंदाज लोगों को उनके लुक का दीवाना बना रहा है। इस दौरान उन्होंने न्यूड मेकअप का चुनाव किया है और अपने बालों को खुलकर रखा है, जो उनके लुक को और भी आकर्षित बना रहा है।


फैंस को भाया एक्ट्रेस का ये अंदाज
शनाया कपूर की इन तस्वीरों ने सर्दियों के मौसम में सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। हर कोई उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखने के बाद तारीफ कर रहा है और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे जैसे कई सितारों को बॉलीवुड में लॉन्च करने के बाद अब करण जौहर जल्द ही शनाया कपूर को बॉलीवुड में अपनी फिल्म 'बेधड़क' से लॉन्च करने जा रहे हैं। इस फिल्म में शनाया के साथ लक्ष्य और गुरफतेह को भी बॉलीवुड में इंट्रोड्यूज कर रहे हैं। इस फिल्म के इन तीनों के अब तक अलग-अलग पोस्टर्स और साथ में पोस्टर आउट हो चुके हैं। हालांकि पोस्टर रिलीज होने के बाद से फिल्म के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका ये प्रोजेक्ट इन दिनों ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
खबरें और भी
आपको बता दें, पिछले साल शनाया कपूर ने करण जौहर की कंपनी टैलेंट मैनेजमेंट ज्वाइन की थी, जिसके बाद करण जौहर ने जानकारी देते हुए शनाया को बॉलीवुड में लॉन्च करने का एलान किया था।
बैंकॉक में शूट होगी बेधड़क?
जानकारी के अनुसार मेकर्स दूसरे लॉकडाउन के बाद फिल्म की शूटिंग के लिए बैंकॉक जाने वाले थे लेकिन उस दौरान शनाया कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। बेधड़क में शनाया कपूर निमृत के किरदार में नजर आने वाली हैं। जबकि फिल्म में उनके साथ गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी भी नजर आने वाले हैं।