Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: 'जवान' के लिए उमड़ा बेस्ट विशेस का सैलाब, धर्मेंद्र के बाद महेश बाबू ने शाह रुख खान को दी शुभकामनाएं

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 12:21 PM (IST)

    Shah Rukh Khan Jawan मौजूदा समय में फिल्म जवान को लेकर शाह रुख खान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। रिलीज से पहले शाह रुख की इस आने वाली फिल्म को लेकर स ...और पढ़ें

    महेश बाबू ने जवान को दी बेस्ट विशेस (Photo Credit-Instagram)
    महेश बाबू ने जवान को दी बेस्ट विशेस (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. जवान के लिए शाह रुख खान को मिली शुभकामनाएं
    2. महेश बाबू ने शाह रुख को लेकर कही ये बात
    3. धर्मेंद्र ने भी जवान को दीं बेस्ट विशेस

    नई दिल्ली जेएनएन: Mahesh Babu On Shah Rukh Khan Jawan: शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' की रिलीज में महज एक दिन का समय बाकी रह गया है। ऐसे में हर तरफ डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' की चर्चा जोरों-शोरों चल रही है।

    सोशल मीडिया पर सेलेब्स शाह रुख खान को उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस कड़ी में अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का नाम जुड़ गया है, जिन्होंने 'जवान' के लिए शाह रुख को बेस्ट विशेस दी हैं।

    महेश बाबू ने शाह रुख खान को दीं शुभकामनाएं

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र वो कलाकार हैं, जिन्होंने सबसे पहले शाह रुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट विशेस दी हैं। शाह रुख के साथ फोटो शेयर कर उन्होंने जवान को गुड लक विश किया है। अब धर्मेंद्र की तरह महेश बाबू ने भी शाह रुख खान के लिए एक स्पेशल ट्वीट किया है।

    अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर महेश ने लिखा है- ''यह जवान का समय है, जो जुनून और शक्ति से भरपूर है। शाह रुख खान अपने हाई लेवल पर हैं। हर फील्ड में जवान को पहले से ही सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए शुभकामनाएं। मैं अपने पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।''

    इस तरह से महेश बाबू ने शाह रुख खान की जवान को लेकर अपने दिल की बात कही है। मालूम हो कि फिल्म जवान का ट्रेलर सामने आने के बाद हर कोई शाह रुख की इस धमाकेदार एक्शन पैकेज फिल्म के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी 'जवान'

    बीते 31 अगस्त को शाह रुख खान की 'जवान' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसके अगले दिन 'जवान' की एडवांस बुकिंग चालू हो गई। ऐसे में अब तक रिलीज पहले ही शाह रुख खान की जवान की करीब 4 लाख के आस-पास टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

    इस बंपर एडवांस बुकिंग से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाह रुख खान की ये फिल्म रिलीज के पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन करेगी।