Mahesh Babu ने लॉन्च किया भव्यता और रहस्य से भरा ‘नागबंधम’ का टीजर, दिखेगी एक महाकाव्य की झलक
अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित माइथो-एक्शन फिल्म 'नागाबंधम' का टीज़र महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हो गया है, जिसे महेश बाबू ने लॉन्च किया है। विराट कर्णा अभिन ...और पढ़ें

नागबंधन के एक सीन में विराट (यूट्यूब स्क्रीनग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। "ब्रह्मा की रचना से जन्मा... विष्णु के धर्म से सुरक्षित... महादेव के क्रोध से शक्ति प्राप्त...", यह दमदार लाइन 'नागाबंधम' की आत्मा को बखूबी बयां करती है। यह एक ऐसी गाथा है जहां दिव्यता, नियति और विनाश का आमना-सामना होता है।
फिल्म के खतरनाक विजुअल्स ने खींचा ध्यान
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी माइथो-एक्शन फिल्म 'नागबंधम' का मचअवेटेड टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में हैं। प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस फिल्म को एक बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया है, जिसमें वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन वैल्यू साफ नजर आ रही है। हर फ्रेम में उनकी आउट ऑफ द बॉक्स सोच और आध्यात्मिक गहराई के साथ-साथ एक शानदार विजुअल अनुभव की झलक मिलती है।

यह भी पढ़ें- क्या Priyanka Chopra की 6 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के चक्कर में झुक गए थे राजामौली? महेश बाबू ने चुकाई कीमत
जबरदस्त है फिल्म का बैकड्रॉप म्यूजिक
फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई जब सुपरस्टार महेश बाबू ने खुद इस टीजर को लॉन्च किया, जिससे पूरे देश में इस फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हिमालय की रहस्यमयी वादियों के बैकड्रॉप पर सेट यह टीजर एक ऐसी दुनिया का दरवाजा खोलता है, जहां समय से भी पुराना एक गहरा राज दफन है। जब एक इंसान का लालच इस ब्रह्मांडीय सच को उजागर करने की कोशिश करता है, तब नियति खुद अपने योद्धा को चुनती है।
क्या है नागबंधम की कहानी?
'नागबंधम' की कहानी अब्दाली के ऐतिहासिक अफगान आक्रमण से प्रेरित है, जिसमें माइथोलॉजी, इतिहास और आध्यात्मिक युद्ध का अनोखा मेल देखने को मिलता है। यह लड़ाई सांस्कृतिक विरोध और दैवीय सुरक्षा के बीच के टकराव को दिखाती है। इस महागाथा के केंद्र में है पवित्र नागबंधम मंदिर, एक ऐसा गुप्त मंदिर जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां कर रही हैं और माना जाता है कि यहां ब्रह्मांड की एक प्राचीन शक्ति सुरक्षित है। हिमालय के छिपे हुए रास्तों के बीच स्थित इस मंदिर में इतनी अपार शक्ति है कि अगर यह गलत हाथों में पड़ गई, तो अकल्पनीय तबाही आ सकती है।
खबरें और भी
धांसू वीएफएक्स का हुआ इस्तेमाल
डायरेक्टर अभिषेक नामा की बड़ी सोच और साफ विजन इस टीजर में साफ झलकती है। हैरानी की बात यह है कि बिना एक भी डायलॉग के, यह टीजर अपनी विजुअल पावर और शानदार कहानी कहने के अंदाज से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है। पहले ही फ्रेम से 'नागबंधम' एक भव्य विजुअल एपिक होने का अहसास कराती है। सिनेमैटोग्राफर सुंदर राजन एस ने कमाल की बारीकी के साथ दिल दहला देने वाले नजारों को कैमरे में कैद किया है, वहीं हाई-एंड VFX फिल्म के स्केल को और भी बड़ा बना देते हैं।
विजुअल्स के साथ-साथ अशोक कुमार का शानदार प्रोडक्शन डिज़ाइन, जुनैद कुमार का रोंगटे खड़े कर देने वाला बैकग्राउंड स्कोर और आरसी प्रणव की जबरदस्त एडिटिंग दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां भक्ति युद्ध बन जाती है और आस्था गुस्से में बदल जाती है।
विराट कर्णा के किरदार की हो रही तारीफ
कहानी के हीरो विराट कर्णा एक बहुत ही दमदार और बदले हुए अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में मगरमच्छ के साथ उनकी लड़ाई के अलावा, भगवान शिव के रूप में उनकी एंट्री सबसे बड़ी हाईलाइट है। शिव जी का किरदार निभाना आसान नहीं होता, लेकिन विराट ने इसे पूरी शिद्दत से निभाया है। उनकी इंटेंसिटी और गजब का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन इशारा करता है कि यह उनके करियर की सबसे यादगार परफॉरमेंस होने वाली है।
फिल्म की कास्टिंग इसकी एक और बड़ी ताकत है। इसमें नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, ऋषभ साहनी, गरुड़ राम, जयप्रकाश, मुरली शर्मा, अनसूया भारद्वाज और बी.एस. अविनाश जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Varanasi Release Date: महाशिवरात्रि पर Mahesh Babu ने किया रिलीज डेट का एलान, इस दिन थिएटर में दस्तक देगी फिल्म