क्या Priyanka Chopra की 6 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के चक्कर में झुक गए थे राजामौली? महेश बाबू ने चुकाई कीमत
इंडियन सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा की दमदार वापसी देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बीते दिनों ही उनकी और महेश बाबू की फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज डेट ...और पढ़ें
-1770182291680_m.webp)
प्रियंका चोपड़ा की राजामौली ने ये इच्छा की थी पूरी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) छह साल के लंबे गैप के बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। वह एस एस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' में 'मंदाकिनी' के किरदार में दिखाई देंगी।
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह 'वाराणसी' साइन कर रही थीं, तो उन्होंने एस एस राजामौली से एक ऐसी गुजारिश कर दी थी, जिसका भुगतान महेश बाबू ने किया।
छह साल बाद फिल्मों में ये करना चाहती थीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा, एस एस राजामौली और एक्टर महेश बाबू ने हाल ही में सिनेमा ब्लेंड को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि कौन सी वह एक रिक्वेस्ट थी, जो वह पूरी करवाकर मानीं। प्रियंका ने कहा,
"मैंने छह साल से कोई इंडियन फिल्म नहीं की थी। तो जब मैंने इन्हें (राजामौली) फोन किया, तब उन्होंने कहा कि तुम्हें पता है कि ये फीमेल कैरेक्टर बहुत ही कूल है और तुम्हें ये करना है। मैंने भी मौके पर चौंका मारते हुए राजामौली से पूछ लिया कि क्या आप मुझे डांस करवाओगे? प्लीज मैंने बहुत लंबे समय से डांस नहीं किया है। वैसे मुझे ये नहीं पूछना चाहिए था, क्योंकि फिल्म में एक डांस नंबर था और हमने बहुत ज्यादा नृत्य किया। महेश बाबू ने तो मुझे ये भी कह दिया कि सिर्फ तुम्हारी वजह से मुझे ये भी करना पड़ेगा।"
यह भी पढ़ें- SS Rajamouli की 'वाराणसी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, प्रियंका- महेश बाबू की फिल्म के शहर भर में लगे होर्डिंग्स
कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'वाराणसी'?
प्रियंका चोपड़ा के अलावा महेश बाबू ने भी फिल्म के गाने पर बात करते हुए कहा, "यह सेंसेशनल सॉन्ग है और मुझे लगता है कि हम एक गाने की पहले ही शूटिंग कर चुके हैं, जो लगातार हमारे दिमाग में बज रहा है। प्रियंका इस गाने को हर वक्त गाती रहती हैं। वह इस गाने पर डांस करना चाहती थीं और उन्होंने (राजामौली) उन्हें डांस करवा ही दिया।
खबरें और भी
कई सालों के बाद प्रियंका चोपड़ा को महेश बाबू संग डांस नंबर करते हुए देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। यह एक एक्शन एडवेंचर टाइम ट्रेवल फिल्म है। हालांकि, फिल्म की कहानी पर मेकर्स ने अभी भी सस्पेंस बनाया हुआ है। फिल्म में महेश बाबू भगवान राम का किरदार अदा करते हुए दिखाई देंगे। यह मूवी अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
